{"_id":"5c4fe64cbdec2208d27b0f20","slug":"lok-sabha-election-2019-bjp-will-make-issue-of-hindu-nationalism-no-seat-swaping-in-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनावः इस बार ये होगा बीजेपी का मुद्दा, शिअद संग नहीं होगी सीटों की अदला-बदली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनावः इस बार ये होगा बीजेपी का मुद्दा, शिअद संग नहीं होगी सीटों की अदला-बदली
Tue, 29 Jan 2019 11:07 AM IST
खुशबू गोयल
अखिल तलवार, अमर उजाला, चंडीगढ़
अखिल तलवार, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 29 Jan 2019 11:07 AM IST
विज्ञापन
BJP
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी इस बार उसे मुद्दा बनाएगी, जो हमेशा ही पार्टी और संघ का एजेंडा रहा है। वहीं शिअद के साथ सीट स्वैपिंग नहीं होगी। दरअसल, उन अटकलों पर विराम लगा दिया गया है, जिसके तहत शिअद और भाजपा में सीट स्वैपिंग की बात कही जा रही थी। दोनों पार्टियां सीटों की अदला-बदली नहीं करेंगी। केंद्रीय संगठन महामंत्री ने इस बात पर विराम लगा दिया है।
हिन्दू राष्ट्रवाद बनेगा मुद्दा
केंद्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने संकेत दिए कि पार्टी लोकसभा चुनाव में हिन्दू राष्ट्रवाद को मुद्दा बनाएगी। यह हमेशा से ही भाजपा और संघ का एजेंडा रहा है। पहली बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने उसने पूछा कि कैसे लोगों को जोड़ा जाए, तो रामलाल ने कहा कि जो भी व्यक्ति वंदे मातरम और भारत माता की जय बोलता है, तो मानो वह हमार वर्कर है। बस उसे पार्टी से जोड़ो।

परंपरागत सीटों पर लड़ेंगे चुनाव
केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश ईकाई को स्पष्ट किया कि पार्टी अपनी परंपरागत सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी। पंजाब में भाजप गुरदासपुर, अमृतसर और होशियारपुर सीटों पर चुनाव लड़ती आई है। बाकी 10 सीटों पर अकाली दल चुनाव लड़ता है। इस बार अटकलें लगाई जा रही थीं कि भाजपा अमृतसर छोड़कर लुधियाना लेगी और अमृतसर से अकाली दल चुनाव लड़ेगा।
पिछले दिनों प्रेस कांफ्रेंस में सुखबीर बादल ने भी इस मुद्दे पर कहा था कि जल्दी ही दोनों पार्टियों की सांझी मीटिंग में इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। लेकिन प्रदेश मुख्यालय में बैठक के बाद पहुंचे रामलाल ने प्रदेश ईकाई के साथ हुई दोनों बैठकों में इस पर स्थिति स्पष्ट कर दी। उन्होंने कहा कि जिन सीटों पर हम लड़ते थे, उन पर पूरी तैयारी करो।
केंद्र का यही निर्णय है कि पहले की तरह ही लड़ना है। अगर भविष्य में कुछ होता है तो केंद्र फैसला लेगा। परंपरागत सीटों पर ही चुनाव लड़ने की तैयारी करो, बाकी सीटों पर हमें अकाली दल को सहयोग करना है। उन्होंने पहले जिला प्रधानों और प्रभारियों से बैठक की। उसके बाद कोर ग्रुप और प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ मंथन किया।
दोनों बैठकों का एजेंडा लोकसभा चुनाव ही था। सभी को निर्देश दिए गए कि जल्दी से जल्दी बूथ और शक्ति केंद्र तैयार करें।