{"_id":"5c5e57d5bdec22120179b2e0","slug":"lok-sabha-election-2019-bjp-virender-sehwag-tweet-on-rumors","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को झटका, वीरेंद्र सहवाग का ट्वीट- नहीं लड़ूंगा चुनाव, अफवाह है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को झटका, वीरेंद्र सहवाग का ट्वीट- नहीं लड़ूंगा चुनाव, अफवाह है
Sat, 09 Feb 2019 10:05 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 09 Feb 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
virendra sehwag
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 से पहले भाजपा को हरियाणा में एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, 'मुल्तान के सुल्तान' ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने एक ट्वीट करके रोहतक से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। सहवाग ने ट्वीट किया कि वे चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं हैं। उनके चुनाव लड़ने की खबर महज एक अफवाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Some things never change, like this Rumour. Same in 2014, and no innovation even in Rumour in 2019. Not interested then, not interested now. #BaatKhatam#5YearChallenge pic.twitter.com/XhY7TkxfpD
— Virender Sehwag (@virendersehwag) February 8, 2019विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि भाजपा सहवाग को रोहतक जिले से चुनाव में खड़ा करना चाहती है। इसके लिए 27 फरवरी को हिसार में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली मीटिंग में फाइनल चर्चा होनी थी, लेकिन उससे पहले ही पासा उलटा पड़ गया। वीरू को टिकट देने की दो वजह हैं।
एक, वीरू झज्जर जिले के गांव छुड़ानी के रहने वाले हैं। ऐसे में उन पर बाहरी होने का आरोप भी नहीं लगेगा। दूसरा, रोहतक लोकसभा का 16 बार चुनाव हो चुका हैं, जिसमें 10 बार हुड्डा परिवार ने जीत हासिल की। ऐसे में जीत की हैट्रिक जमा चुके दीपेंद्र हुड्डा को हराने के लिए दमदार चेहरा चाहिए।
एक, वीरू झज्जर जिले के गांव छुड़ानी के रहने वाले हैं। ऐसे में उन पर बाहरी होने का आरोप भी नहीं लगेगा। दूसरा, रोहतक लोकसभा का 16 बार चुनाव हो चुका हैं, जिसमें 10 बार हुड्डा परिवार ने जीत हासिल की। ऐसे में जीत की हैट्रिक जमा चुके दीपेंद्र हुड्डा को हराने के लिए दमदार चेहरा चाहिए।