फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Election 2019, BJP Haryana Government Fastly Recruiting Government Officers

लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में बीजेपी ने खेला वो बड़ा दांव, विपक्षी हो जाएंगे चारों खाने चित्त

Mon, 04 Feb 2019 10:56 AM IST
खुशबू गोयल यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 04 Feb 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019, BJP Haryana Government Fastly Recruiting Government Officers
बीजेपी हरियाणा
हरियाणा में लोकसभा और विधानसभा चुनावों में विपक्ष को चारों खाने चित करने के लिए मनोहर सरकार ने सरकारी भर्तियों की रफ्तार तेज कर दी है। आगामी चुनावों में सत्ता वापसी का एक बड़ा जरिया भाजपा युवा शक्ति को भी मानकर चल रही है। क्योंकि, प्रदेश में 18 से 21 साल के युवा मतदाताओं की संख्या ही दस लाख के पार है। जबकि 22 से 42 साल के बीच के मतदाता भी लाखों में है। अगले चुनाव में भाजपा की सीधी नजर इनके मतों पर है। जिसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने युवाओं को अधिक से अधिक सरकारी नौकरी देने की गति बढ़ा दी है।
विज्ञापन


अब तक प्रदेश में युवाओं को 54 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। इनमें बीते महीने भर्ती किए गए 18216 ग्रुप डी के कर्मचारी भी हैं। जींद में 1600 से अधिक युवाओं को ग्रुप डी की नौकरी मिली थी, जिसका असर जींद उपचुनाव के नतीजों में साफ दिखा। अब मनोहर लाल सरकार ने दिसंबर महीने में विज्ञापित पुरुष कांस्टेबल के पांच हजार पदों की लिखित परीक्षा का रिजल्ट भी निकाल दिया है। 23 दिसंबर 2018 को यह परीक्षा हुई थी, जबकि दो फरवरी को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षा परिणाम घोषित कर फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट की तारीखें भी घोषित कर दी हैं। सरकार लोकसभा चुनाव से पहले इन पदों पर भी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की तैयारी में है।
विज्ञापन


पांच हजार पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों का फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट नौ-दस फरवरी और 12 से 16 फरवरी तक होगा। कर्मचारी चयन आयोग ने अभ्यर्थियों को फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए नोटिस भेज दिए हैं। अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड करने को कहा गया है। जनवरी के अंतिम सप्ताह कर्मचारी चयन आयोग ने सब इंस्पेक्टर के पदों के लिए हुई लिखित परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया है। इसके लिए भी अब फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट होना है। सरकार लोकसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले इन पदों पर नियुक्ति देने के प्रयास में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के बाद भी बड़े पैमाने पर मिलेंगी नियुक्तियां
लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव में समय है, ऐसे में लगभग 15 हजार से अधिक पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया को भी सरकार हर हाल में सिरे चढ़ाना चाहेगी। इनमें से अनेक पदों की लिखित परीक्षा हो चुकी है, रिजल्ट आना बाकि है। सरकार इन भर्तियों को पूरा कर युवाओं को अपने पाले में लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।


पारदर्शी तरीके से पूरी हो रही भर्तियां: जैन
सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि पारदर्शी तरीके से सरकार ने अब तक हर विभाग में पद भरे हैं। जिससे युवाओं का सरकार पर विश्वास बढ़ा है। आने वाले दिनों में भी बड़े स्तर पर युवाओं को सरकारी नौकरी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed