फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019, Arvind Kejriwal's road show in Panipat, targets on PM Narendra Modi

लोकसभा 2019: अरविंद केजरीवाल बोले-पाकिस्तान में आतंकवादी मोदी-मोदी के नारे लगा रहे हैं

Wed, 01 May 2019 10:50 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 01 May 2019 10:50 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, Arvind Kejriwal's road show in Panipat, targets on PM Narendra Modi
पानीपत में अरविंद केजरीवाल का रोड शो

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना। अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के पानीपत में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की पाकिस्तान को लेकर नीतियों पर भी सवाल उठाए और कहा कि वो राष्ट्रवाद का नाटक कर रहे हैं। 

विज्ञापन


पुलवामा हमले के बाद भारत-पाक में तनाव था। युद्ध की स्थिति पैदा हो चुकी थी। भारत की सेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक कर 300 आतंकवादियों का सफाया कर दिया था। बावजूद इसके पीएम मोदी पाकिस्तान डे पर इमरान खान को सीक्रेट मेसेज कर बधाई देते है। उधर से इमरान खान कहते हैं कि हिंदुस्तान में दोबारा नरेंद्र मोदी पीएम होने चाहिए। 
विज्ञापन


पाकिस्तान में आंतकवादी मोदी-मोदी के नारे लगा रहे हैं। भारत में चुनाव प्रचार के दौरान पाकिस्तान के पीएम ऐसा बयान देते हैं। ऐसे में पीएम मोदी ही बताए इन दोनों में चल क्या रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सीक्रेट मेसेज का क्या मतलब है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बांटने का काम कर रहे हैं। उन्हें भारत की जांच एजेंसियों की बजाय पाकिस्तान की जांच एजेंसियों पर विश्वास है। 

पठानकोट एयरबेस हमले की जांच करने के लिए पीएम मोदी ने पाकिस्तान की आईएसआई को पत्र लिखा था। वहां से आईएसआई की टीम पठानकोट आई और एयरबेस की फोटो लेकर चली गई।


वहां जाकर आईएसआई ने जांच में खुद को पाक साफ बताते हुए कहा था कि इस हमले में उनका कोई हाथ नहीं है। ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी की नीयत पर ही बड़े सवाल खड़े होते हैं। भाजपा राष्ट्रवाद का झूठा ढिंढोरा पीट रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed