{"_id":"5c80ed66bdec22143a67d912","slug":"lok-sabha-election-2019-aap-strategy-in-haryana-ticket-to-common-man","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: 'आप' के नवीन जयहिंद बोले- टिकट के लिए कोई भी कर सकता है आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: 'आप' के नवीन जयहिंद बोले- टिकट के लिए कोई भी कर सकता है आवेदन
Thu, 07 Mar 2019 03:37 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 07 Mar 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
naveen jaihind
- फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि लोकसभा व विधानसभा चुनाव में पार्टी का उम्मीदवार बनने के लिए कोई भी आम आदमी आवेदन कर सकता है। फौजी, युवाओं, महिलाओं व पत्रकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। आम आदमी पार्टी दिल्ली मॉडल पर हरियाणा में चुनाव लड़ेगी और जीतेगी। इस दौरान उन्होंने जजपा और आम आदमी पार्टी को लेकर चल रही गठबंधन की अटकलों पर भी विराम लगा दिया। नवीन ने कहा कि दोनों दलों का गठबंधन तभी संभव है, जब सीटों का बंटवारा लोकसभा और विधानसभा में बराबर का हो।
विज्ञापन
Trending Videos
दिल्ली में आप की उपलब्धियां गिनाईं
नवीन जयहिंद ने कहा कि जिस तरह से दिल्ली में सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों से बेहतर बनाया गया है। सभी सरकारी अस्पतालों में फ्री दवाइयां, टेस्ट, मोहल्ला क्लिनिक, सस्ती बिजली, 20 हजार लीटर फ्री पानी, फसल बर्बादी पर 20 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा आदि आम आदमी की सरकार ने दी है।
देश में केवल एक मात्र दिल्ली सरकार ऐसी है, जो शहीद सैनिक के परिवार को 1 करोड़ की आर्थिक मदद देती है। ऐसी व्यवस्था आम आदमी की सरकार बनने पर हरियाणा में होगी। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जितना भ्रष्टाचार हुड्डा राज में 10 साल में हुआ था, इतना तो मनोहर सरकार ने एक संशोधन में कर दिया। आम आदमी पार्टी पूरे हरियाणा में इसके खिलाफ प्रदर्शन करेगी व जनता के सामने मनोहर सरकार का भ्रष्ट चेहरा उजागर करेगी।