{"_id":"c4aaf44a69ebff9dc93bc2fe7cfbffcf","slug":"lok-adalat-legal-issues-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 बेंच लगाकर निपटा दिए 9 हजार मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 बेंच लगाकर निपटा दिए 9 हजार मामले
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 22 Dec 2013 03:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अदालत में लगाई गई लोक अदालत में शनिवार को 9,357 केसों का निपटारा हुआ।
लोक अदालत का आयोजन स्टेट लीगल सर्विस अथारिटी के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस हेमंत गुप्ता और सत्र इकाई के प्रशासनिक जज जस्टिस राजन गुप्ता के मार्गदर्शन से किया गया।
लोक अदालत में कुल 20 बेंच लगाए गए। लोक अदालत के दौरान पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से आए जस्टिस ने मौके पर कई केसों का निपटारा किया।
लोक अदालत में सबसे अधिक 8249 ट्रैफिक चालानों का भुगतान हुआ। इनमें 23 लाख 40 हजार 150 रुपए का जुर्माना किया गया। इसके अलावा 74 एग्जीक्यूशन पिटीशन की सुनवाई हुई।
इनमें 4 करोड़, 31 लाख 71 हजार 540 रुपये का क्लेम दिया गया। लेबर केस में एक लाख 42 हजार 990 रुपए दिए गए। इसके अलावा 138 चेक बाउंस के 210 केसों में दो लाख 60 हजार 7 हजार 669 केसों की राशि सेटल हुई।
विज्ञापन
वहीं एमएसीटी के 7 केसों में 4 लाख 15 हजार रुपये मुआवजा दिया गया। वहीं हिंदू मैरिज एक्ट, अपील, आर्बिटेशन के 817 केसों का भी निपटारा किया गया।
लोक अदालत के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एसके अग्रवाल, सीजेएम रजनीश कुमार शर्मा सभी अदालतों में जाकर मामलों की सुनवाई में शामिल हुए।
इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एसके अग्रवाल ने आम लोगों से अपील भी की। अपील में उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग इन लोक अदालतों का फायदा उठाएं ताकि वे अपने कीमती समय को बचा कर जल्द और उचित न्याय ले सकें।
लोक अदालत के दौरान जिला बार एसोसिएशन ने भी पूरा सहयोग किया।