फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Locust party attack: Drones will be purchased soon for air spray in Haryana

अब हरियाणा में टिड्डियों पर होगा हवाई हमला, सरकार जल्द खरीदेगी ड्रोन

Sat, 18 Jul 2020 12:25 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 18 Jul 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Locust party attack: Drones will be purchased soon for air spray in Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में टिड्डी दल के हमले से निपटने की तैयारी शुरू हो गई है। सरकार हवाई स्पे के लिए जल्द ड्रोन खरीदेगी। इन ड्रोनों की मदद से रसायनों व दवाओं का छिड़काव किया जाएगा। सरकार ने अफसरों को रसायनों और उपकरणों की पर्याप्त खरीद के भी आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को रसायनों और कीटनाशकों की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, कीटनाशकों के छिड़काव के लिए ड्रोन और अन्य आवश्यक उपकरण खरीदने के भी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शुक्रवार को कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ प्रदेश में टिड्डी दल की निगरानी और नियंत्रण के संबंध में समीक्षा की। बैठक में कृषि मंत्री जेपी दलाल, सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल समेत अन्य अफसर मौजूद रहे। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि टिड्डी दल पर लगातार नजर रखी जाए और जब तक राज्य में टिड्डी दल की उपस्थिति पूरी तरह से समाप्त नहीं हो जाती तब तक कृषि विभाग के साथ-साथ प्रशासन को 24 घंटे सतर्क रहना होगा। 
विज्ञापन


टिड्डी दल के हमले से निपटने के लिए आवश्यक सभी संसाधनों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करें। कृषि और किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने सीएम को अवगत कराया कि राज्य में टिड्डी दल के आगमन के चलते सतर्कता बरतते हुए स्थिति से निपटने और इसके बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विशेष सुपरविजन टीमें गठित की गईं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कौशल ने बताया कि 22 जुलाई के बाद टिड्डी दल के हमले में तेजी आने की संभावना के संबंध में जारी चेतावनी के मद्देनजर जिला, उप-मंडल, खंड और गांव स्तर पर कृषि, विकास एवं पंचायत, पुलिस और राजस्व विभागों की स्टैंडिंग टीमें गठित की गई हैं। इसके अलावा, हर जिले में अलग से स्टैंडअलोन प्रणाली विकसित करने के साथ-साथ स्पेशल टास्क फोर्स का भी गठन किया गया है, जो टिड्डी दल को नियंत्रित करने के लिए सभी व्यवस्थाओं और फसल क्षति के कारण होने वाले नुकसान की निगरानी करेगी। संजीव कौशल ने बताया कि टिड्डी दल पर कीटनाशकों के छिड़काव करने, अन्य आवश्यक जानकारी देने और टिड्डी दल के बारे में सतर्क रहने के लिए इन टीमों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

कृषि मंत्री ने किसानों को किया आगाह- रसायनों से और खराब हो रही मिट्टी

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि किसानों को पर्यावरण के अनुकूल खेती करनी चाहिए। ताकि उपज भी अच्छी हो और प्रदूषण भी न फैले। दलाल शुक्रवार को ‘हरियाणा किसान एवं कृषि लागत व मूल्य आयोग’ द्वारा तैयार किए गए न्यूज-लेटर व कैलेंडर का अनावरण करने के बाद कहा कि मृदा-स्वास्थ्य के संरक्षण के लिये किसानों को धीरे-धीरे रासायनिक उर्वरकों के उपयोग को कम करके इनका उपयोग पूरी तरह से बंद करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अधिक उपयोग से धरती की उपजाऊ शक्ति नष्ट हो रही है। ‘हरियाणा किसान एवं कृषि लागत व मूल्य आयोग’ के सदस्य सचिव डॉ. आर.एस बाल्याण ने बताया कि आयोग ने जो न्यूज-लेटर तैयार किया है। उसमें राज्य सरकार द्वारा जनवरी 2020 से लेकर जून 2020 तक किसानों से संबंधित आयोजित की गई गतिविधियों व उपलब्धियों के बारे में विवरण दिया गया है। इस न्यूज-लेटर को किसानों में वितरित किया जाएगा। ताकि उनको सरकारी योजनाओं की अधिक से अधिक जानकारी मिल सके और वे इनका लाभ उठा सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed