फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lockdown, Punjab VIP District Mohali Now Coronavirus Free

खुशखबरीः पंजाब का 'वीआईपी' जिला मोहाली हुआ कोरोना मुक्त, सारे मरीज ठीक होकर लौटे घर

Thu, 21 May 2020 04:10 PM IST
खुशबू गोयल अमित शर्मा, मोहाली
अमित शर्मा, मोहाली Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 21 May 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
Lockdown, Punjab VIP District Mohali Now Coronavirus Free
कोरोना के मरीज - फोटो : अमर उजाला

वीआईपी जिला मोहाली गुरुवार को आखिर कोरोना मुक्त हो गया। कोरोना से जंग में ट्राइसिटी में सबसे पहले मोहाली ने बाजी माकर यह जंग जीत ली है। यह संभव हुआ है मोहाली के आखिरी कोरोना एक्टिव दो मरीजों के स्वस्थ होकर पीजीआई चंडीगढ़ से अपने घर लौटने से। इनमें 30 साल के अंकित निवासी नयागांव और 24 साल की सुमन निवासी गांव मिल्ख मुल्लांपुर शामिल है। 

विज्ञापन


इसके साथ ही मोहाली ने अब ग्रीन जोन में अपनी जगह बना ली है। इन दोनों मरीजों के स्वस्थ होकर अस्पताल से छुट्टी होने की जानकारी देते हुए डीसी गिरीश दियालन ने इसके लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों, मुलाजिमों और स्वास्थ्य विभाग को इसके लिए बधाई दी है। वहीं, सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने कहा कि भले ही अब जिले में कोई कोरोना का मरीज नहीं है। लेकिन कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है।
विज्ञापन


अभी भी इस जानलेवा बीमारी से बचने के लिए पहले की तरह सभी सावधानियां बरतनी होंगी। उन्होंने लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग समेत अन्य मानकों का पालन करने की नसीहत दी है, जिससे जिले को इस बीमारी से अब हमेशा के लिए दूर रखा जा सके। उन्होंने कहा कि यह कोरोना जंग में दिन-रात मेहनत करने वाले सभी जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों और मुलाजिमों की ओर से निभाई गई कड़ी ड्यूटी का नतीजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मोहाली जिले में कुल 105 कोरोना के मरीज थे। जिनमें तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि एक्टिव चल रहे दो मरीज भी गुरुवार को ठीक हो गए हैं। इस दौरान मोहाली जिले में सबसे ज्यादा मरीज डेराबस्सी के गांव जवाहरपुर में आए थे। इसके अलावा फेज-9 और गांव जगतपुरा को भी कंटेनमेंट जोन में रखा था। हालांकि अब तक मोहाली ऑरेंज जोन में था। जबकि यहां रेड लाइन वाली गाइडलाइन का पालन किया जा रहा था। 

वहीं, अब मोहाली ग्रीन जोन में आ जाएगा। इसके बाद यहां पर सभी तरह के काम शुरू हो जाएंगे। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने साफ किया है कि अभी भी कोरोना से बचने के लिए लगातार सभी नियमों का पालन करना बहुत ही जरूरी है। घरों से बाहर निकलने वाले सभी लोगों को मास्क पहनने होंगें और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखना होगा। वहीं, दोपहिया वाहन पर केवल एक ही व्यक्ति आ सकता है। जबकि चार पहिया वाहन पर ड्राइवर समेत दो लोग जा सकते हैं। 

अभी खत्म नहीं हुआ कोरोना का संकट 
भले ही अब जिला मोहाली कोरोना मुक्त हो गया है लेकिन कोरोना का डर खत्म नहीं हुआ है। क्योंकि अब दूसरे राज्य से और विदेश से आने वाले जिन लोगों ने मोहाली में आने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है, उनका आना बाकी है। ऐसे में प्रशासन के अधिकारी इस मामले को काफी गंभीरता से ले रहे हैं। जिले में क्वारंटीन केंद्र से लेकर अन्य औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।

जरा सी ढील बरती तो यह जानलेवा बीमारी दोबारा कर सकती है हमला

सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस का खतरा पहले ही तरह बरकरार है। जिले में कर्फ्यू हटने, ढील होने या बीमारी का एक भी केस न होने का मतलब यह न समझा जाए कि जिले में अब बीमारी पूरी तरह से खत्म हो गई है। यदि हमने इस बीमारी में लापरवाही दिखाई तो बीमारी दोबारा हमला कर सकती है। 

वहीं, इस महामारी के खात्मे के लिए अब तक की गई सारी मेहनत पर पानी फिर सकता है। बीमारी से बचाव के लिए बाहर निकलते समय मास्क, रूमाल, कपड़े, चुन्नी आदि से मुंह जरूर ढक कर रखें। एक दूसरे से उचित दूरी और हाथ धोने की आदत डालें। इससे ही इस बीमारी से निपटा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अब सावधानियों को हमें जीवन का हिस्सा बनाना होगा।

पहले ठीक हुए मरीज अभी होम क्वारंटीन में
कुछ दिन पहले 35 मरीजों के ठीक होने पर उन्हें घर भेज दिया गया था। उन सभी लोगों को घरों में होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें रोजाना उनकी सेहत की जांच कर रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह घरों से कम ही निकलें। ज्यादा स्थिति खराब होने के बाद ही अस्पताल जाएं, इससे पहले हेल्पलाइन नंबर-104 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed