फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus Haryana News: Lockdown, Hotspot, Coronavirus in Haryana: Death and Positive Case

Coronavirus in Haryana: पंचकूला में एक ही परिवार के नौ लोग संक्रमित, प्रदेश में अब 221 पीड़ित

Fri, 17 Apr 2020 02:41 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 17 Apr 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Haryana News: Lockdown, Hotspot, Coronavirus in Haryana: Death and Positive Case
कोरोना वायरस की जांच

हरियाणा में कोरोनाग्रस्त मरीजों की संख्या 221 हो गई है। इनमें से 14 इटली के लोग हैं, जो संक्रमित हुए थे। इनमें से 13 मरीज ठीक हो गए हैं लेकिन एक मरीज की ठीक होने के बाद किसी और कारण से मौत हो गई है। इनका गुरुग्राम में इलाज चल रहा था। पंचकूला में नौ सदस्यों का पूरा परिवार संक्रमित हो गया है।

विज्ञापन


कुल संक्रमित 221 मरीजों में से 82 लोग ठीक हो गए हैं। जिन्हें अस्पतालों से छुट्टी भी दे दी गई है। एहतियातन स्वास्थ्य महकमे ने 14726 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा हुआ है। 8796 लोगों के सैंपल लेने के बाद उनमें से 7094 लोगों के सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 1495 लोगों के सैंपल रिपोर्ट अभी आना बाकी है। 
विज्ञापन


विभिन्न जिलों में कुल पॉजिटिव मरीजों में से अंबाला में 8, भिवानी में 2, चरखी दादरी में 1, फरीदाबाद में 33, फतेहाबाद में 1, गुरुग्राम में 32, हिसार में 2, जींद में 2, करनाल में 6, कैथल में 2, कुरुक्षेत्र में 2, नूंह में 55, पलवल में 30, पानीपत में 5, पंचकूला में 16, रोहतक में 2, सिरसा में 2, सोनीपत में 4, यमुनानगर में 3 और झज्जर में 1 मरीज अभी तक सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचकूला में परिवार के नौ सदस्य कोरोना संक्रमित, सेक्टर-15 सील

शहर के सेक्टर-15 में एक ही परिवार के 9 लोग अब कोरोना से पीड़ित हो गए हैं। यहां की रहने वाली महिला और उनके पति की रिपोर्ट आई थी। वीरवार को इनके परिवार के सात लोगों की रिपोर्ट आई है। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि महिला में कोरोना की पुष्टि बीते मंगलवार को हुई थी। उनके पति में कोरोना की पुष्टि बुधवार को हुई थी। वीरवार को उनके परिवार में सात लोगों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

इसमें महिला और उनके पति को सेक्टर-21 के अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। वहीं सात पॉजिटिव केस आने के बाद इन्हें मुलाना मेडिकल कॉलेज अंबाला शिफ्ट कर दिया गया है। डीसी मुकेश आहूजा ने पीड़ितों के नाम बताते हुए कहा कि तीन दिन में कोरोना के कुल नौ नए केस पॉजिटिव केस आ चुके हैं। अब पंचकूला में कोरोना के कुल पीड़ित 15 हो गए हैं। हालांकि दो मरीज ठीक भी हो चुके हैं।

गांव खुदाबख्श में भी मिला एक नया मरीज
कालका के गांव खुदाबख्श में गुरुवार शाम को एक 18 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। इसके साथ ही पंचकूला में अब कुल 15 केस सामने आ चुके हैं। बता दें कि गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में युवक को क्वारंटीन किया गया था। पहली बार में युवक की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। दोबारा सैंपल लेकर उसे जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट गुरुवार शाम को पॉजिटिव आई है। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग के नोडल ऑफिसर राजीव नरवाल ने इसकी पुष्टि की है।

संपर्क में आने वालों की लिस्ट कर रहे तैयार: सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉक्टर जसजीत कौर ने बताया कि अब परिवार के दूसरे सदस्यों को भी खतरा बढ़ गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस परिवार में 10 साल से 19 साल तक के बच्चों से लेकर 70-75 साल तक के बुजुर्ग हैं। वहीं, अब इनके संपर्क में आने वालों की लिस्ट तैयार की जा रही है। अभी तक विभाग ने इनके परिवार के 14 से ज्यादा मेंबर्स समेत 38 लोगों को क्वारंटीन किया है।

इनमें सेक्टर-11 प्राइवेट क्लीनिक के डॉक्टर, उनकी फैमिली, ड्राइवर, स्टाफ के अलावा सेक्टर-6 मार्केट में डायग्नॉज सेंटर से रेडियोग्राफर, डॉक्टर शामिल हैं। वहीं, सेक्टर-16 में रहने वाली महिला की सहेली को भी लाया गया है। सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि महिला के पति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, अब दूसरे 7 सदस्यों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई है।

सेक्टर 15 के लोगों में बनी है दहशत

सेक्टर -15 में से 9 केस कोरोना के सामने आने के बाद लोगों में दहशत बनी हुई है। हालांकि सेक्टर में जगह-जगह सैनिटाइजिंग की गई है। सैनिटाइजिंग के बाद भी लोगों को घर से न निकलने की सलाह दी गई। इसे लेकर सेक्टर को सील भी कर दिया गया है। पुलिस की ओर से मुस्तैदी यहां पर रखी गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से भी लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं।

जो भी लोग अपने आप स्पेशल फ्लू वार्ड में नहीं आ रहे हैं उनसे अपील की गई है कि वह सिविल अस्पताल सेक्टर 6 वार्ड में पहुंचकर अपनी जांच के सैंपल दे सकते हैं। कोरोना का मामला सामने आने के बाद सेक्टर 15 के गेट बंद कर दिए गए। यहां पर लोगों को सिलिंडर सहित अन्य सामान सैनिटाइज कर लोगों को दिए गए। इसे लेकर पुलिस भी सेक्टर में जगह-जगह तैनात रही।

सेक्टर-15 में किसी तरह का पास मान्य नहीं
सेक्टर-15 में लॉकडाउन के चलते आवागमन के लिए नागरिकों के बनाए गए मैन्युअल और ऑनलाइन पास को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। उपायुक्त ने आदेश दिया है कि कोविड -19 के मामले पाए जाने पर स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गाइड लाइन के मद्देनजर सेक्टर-15 को कंटेनमेंट किया गया है। इसके अलावा घर-घर सर्वे करके थर्मल स्क्रीनिंग पूरी करवा ली गई है। इसके अलावा साथ लगते सेक्टरों को बफर जॉन में शामिल किया गया है। इसलिए सेक्टर-15 के निवासियों को लॉकडाउन के चलते आवागमन के लिए बनाए गए सभी तरह के पास रद्द कर दिए गए हैं।

कोरोना के अभी तक पंचकूला में 14 मामले सामने आए हैं। हमारी ओर से पूरी देखरेख सेक्टर में की जा रही है। जो भी लोग सैंपल देंगे उनके सैंपल लेकर जांच के लिए पीजीआई भेजे जाएंगे।
- डॉ. जसजीत कौर, सीएमओ, पंचकूला स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed