फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lockdown, Coronavirus Positive Cases in Bapudham Colony Chandigarh

बापूधाम में कोरोना के 14 और संक्रमित मिले, आंकड़ा 276 पहुंचा, मां-बेटा ठीक होकर घर लौटे

Tue, 26 May 2020 09:25 AM IST
खुशबू गोयल वीणा तिवारी, चंडीगढ़
वीणा तिवारी, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 26 May 2020 09:25 AM IST
सार

  • एक दिन पहले बापूधाम से ही मिले थे 29 पॉजिटिव मरीज
  • अब तक शहर में 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज की हो चुकी है मौत

 

विज्ञापन
Lockdown, Coronavirus Positive Cases in Bapudham Colony Chandigarh
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बापूधाम में सोमवार को कोरोना पॉजिटिव के 14 नए मामले सामने आए। सुबह से ही कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का क्रम शुरू हो गया। सुबह एक साथ 9 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। इनमें 48 साल का पुरुष, 14 साल का किशोर, 23 साल का युवक, 3 साल का बच्चा, 22 साल की युवती, 35 साल की महिला, 45 साल की महिला, 40 साल और 37 साल के पुरुष शामिल हैं। 

विज्ञापन


वहीं, दोपहर में एक 32 साल की महिला और शाम को एक साल व 5 साल की दो बच्चियों के अलावा 22 और 25 साल की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये सभी पॉजिटिव मरीज जीएमसीएच 32 और जीएमएसएच 16 में भर्ती हैं। इस मरीजों के मिलने के बाद चंडीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 276 हो गई है। अब तक कोरोना से शहर में 4 मरीजों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


रविवार को बापूधाम से कोरोना के 29 मरीज मिले थे। वहां तेजी से बढ़ती मरीजों की संख्या ने एक बार फिर प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। वहीं, डड्डूमाजरा की जिस तीन दिन की कोरोना पॉजिटिव बच्ची की मौत हुई थी, उसके संपर्क में परिवार के 12 लोग आए थे। उन सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। उन 12 लोगों के साथ ही उसकी मां की जांच रिपोर्ट अभी पेंडिंग है। सभी रिपोर्ट मंगलवार को आएंगी, जबकि सोमवार को बापूधाम कॉलोनी से 115 लोगों के जांच के नमूने लिए गए हैं। इनकी रिपोर्ट भी मंगलवार को आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

127 लोगों की रिपोर्ट पेंडिंग

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शहर पर कोरोना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को लिए गए जांच के नमूनों के अलावा अभी 127 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट पेंडिंग है। शहर में अभी तक 187 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। शहर में अब तक कोरोना के 4089 संदिग्धों की जांच हो चुकी है, उनमें से 3695 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

पीजीआई से मां-बेटा को मिली छुट्टी.. घर लौटे
पीजीआई से सोमवार को दो कोरोना मरीजों को डिस्चार्ज कर 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया गया। इनमें सेक्टर-30 निवासी 33 साल की महिला और उसका 3 साल का बेटा शामिल है। तीन साल के बच्चे को कोरोना संक्रमित होने के बाद एक मई को पीजीआई में भर्ती किया गया था। उसकी देखभाल के लिए मां को साथ रहने की अनुमति दी गई थी। 

इस दौरान 19 मई को मां भी कोरोना पॉजिटिव हो गई। 24 मई को मां का रिपीट टेस्ट नेगेटिव आने पर उसे डिस्चार्ज करने का निर्णय लिया गया। नई गाइडलाइन के अनुसार तीन साल के बच्चे में कोरोना के लक्षण न आने पर भी होम क्वारंटीन किया गया है। पीजीआई से डिस्चार्ज होते समय मां-बेटे ने डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर उन्हें गुलदस्ता और कोरोना के योद्धाओं पर आधारित पोस्टर देकर शुभकामनाओं सहित घर रवाना किया गया। 

मोहाली के हाथ से निकला कोरोना मुक्त होने का ताज
वीआईपी शहर मोहाली के कोरोना मुक्त होने का ताज सोमवार को उस समय छिन्न गया। जब नयागांव निवासी एक महिला की कोरोना पॉजिटीव रिपोर्ट आ गई। महिला को सेक्टर 16 में भर्ती करवाया गया है। जहाँ पर उसने बच्चे को जन्म दिया है। बच्चा पूरी तरह तंदरुस्त है। सिविल सर्जन मोहाली मनजीत सिंह ने यह पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अब जिले में कुल मरीजो की गिनती 106 हो गई है। जबकि एक्टिव मरीज एक ही रह गया है। सेहत विभाग की टीमें इलाके में सर्वे कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed