फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lockdown, Air Flights Take Off from International Airport Chandigarh

इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से दो माह बाद आई और गईं फ्लाइट, नियमों का पालन करते दिखे यात्री

Tue, 26 May 2020 09:28 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, जीरकपुर
अमर उजाला, जीरकपुर Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 26 May 2020 09:28 AM IST
विज्ञापन
Lockdown, Air Flights Take Off from International Airport Chandigarh
इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ - फोटो : फाइल फोटो
 दो महीने के बाद एक बार फिर से चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स का आना और जाना शुरू हो गया है। पहले दिन सोमवार को एयरपोर्ट पर 7 फ्लाइट्स की लैंडिंग हुई और फिर यहां से टेक ऑफ किया। चंडीगढ़ में आने वाले यात्री 490 रहे, जबकि जाने वाले यात्री 300 रहे। पहली उड़ान इंडिगो की उतरी। इस फ्लाइट्स से मुंबई से 142 यात्री चंडीगढ़ पहुंचे। इनमें ज्यादातर यात्री वह थे जिनके घर चंडीगढ़ और मोहाली के साथ पंजाब के कई शहरों में हैं। यह वह यात्री थे जो लॉकडाउन के कारण मुंबई में ही फंस गए थे।
विज्ञापन


चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर नई दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू से जो फ्लाइट्स पहुंची थीं, इनमें इंडिगो की तीन, एयर एशिया की एक और विस्तारा की एक फ्लाइट और एयर इंडिया की दो फ्लाइट शामिल रही। इसके साथ ही एक एयर इंडिया की उड़ान रात साढ़े 8 बजे नई दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंची। एयर इंडिया ने अपनी धर्मशाला की उड़ान तकनीकी गड़बड़ी के कारण कैंसिल कर दी थी। एयरलाइंस कंपनियों ने यात्रियों के लिए कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार ही व्यवस्था की हुई थी और विमान की एक सीट को खाली छोड़ा गया था।
विज्ञापन


गाइडलाइन के अनुसार दो घंटे पहले पहुंचे यात्री
एयरपोर्ट में कोविड-19 के नियमों की गाइड लाइन के अनुसार यात्रियों को एक घंटे पहले चेक इन के लिए पहुंचना था, लेकिन यात्री करीब दो घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही यात्रियों को एयरपोर्ट पर आने वाले हरेक यात्री के हाथ में प्रिंटेड टिकट था। यहां से रवाना होने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट परिसर में एंट्री होते ही हरेक कार को पार्किंग स्लिप देने के स्थान पर ही सैनिटाइज किया जा रहा था और इसके बाद जब वह परिसर में एंट्री कर रहे थे तो उनके टिकट और आई कार्ड की चेकिंग की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सभी यात्रियों की चेकिंग सेहत विभाग की मेडिकल टीम की ओर से की जा रही थी। अब चूंकि बोर्डिंग के लिए यात्री खुद ही ऑनलाइन चेक इन करके आ रहे थे, तो वह अपना सामान देने के बाद सीधे चेकिंग के लिए पहुंच रहे थे। इसके साथ ही यात्रियों का सामान भी यहां सैनिटाइज किया गया।

नए सिस्टम में बदला एयरपोर्ट

जहां अब दोबारा फ्लाइट्स शुरू की गई तो एयरपोर्ट की चेकिंग से लेकर यात्रियों को विमान से उतारने और ले जाने की प्रक्रिया पूरी तरह से बदली नजर आई। एयरलाइंस कंपनियों ने यात्रियों को 5-5 के बैच में निकाला। इसके साथ ही कोविड-19 की टीम ने यात्रियों की स्क्रीनिंग की। चाहे आने वाले यात्री हों या फिर जाने वाले यात्री, सभी को चेक करके ही भेजा गया।

क्वारंटीन के कारण यात्री कम
कई विमानों में यात्रियों की संख्या 10 रही तो कई में 17 और कई में 25। बताया गया कि कई लोग इस वजह से भी यात्रा नहीं कर रहे हैं कि उनको डर है कि कहीं वह राज्य सरकार की ओर से क्वारंटाइन न कर दिए जाएं। एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों का डाटा राज्य सरकारों को दिया जा रहा है। जिस पर राज्य सरकारें एहतियात के तौर पर कदम उठा रही हैं।

लैंडिंग    शहर    यात्री
इंडिगो    मुंबई    142
इंडिगो    दिल्ली    67
इंडिगो    बंगलूरू    122
एयर एशिया    बंगलूरू    88
विस्तारा    नई दिल्ली    31
एयर इंडिया    नई दिल्ली    23
एयर इंडिया    नई दिल्ली    17
आने वाले कुल यात्री - 490
 

गाइडलाइंस में यह सब भी शामिल

टेक ऑफ    शहर    यात्री
इंडिगो    मुंबई    38
इंडिगो    दिल्ली    71
इंडिगो    बंगलूरू    54
एयर एशिया    बंगलूरू    39
विस्तारा    नई दिल्ली    25
एयर इंडिया    नई दिल्ली    63
एयर इंडिया    नई दिल्ली    10
जाने वाले कुल यात्री 300
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed