फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lizard found in Chana Bhatura in Chandigarh

चंडीगढ़: एलांते मॉल में सागर रत्ना के चने-भटूरे में निकली छिपकली, हड़कंप और हंगामे के बाद जांच शुरू

Wed, 15 Jun 2022 01:27 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 15 Jun 2022 01:27 AM IST
सार

जेके बंसल ने बताया कि फूड इंस्पेक्टर को मौके पर आने में करीब डेढ़ घंटा लग गया। इस बीच संचालकों ने रेस्टोरेंट की रसोई की सफाई करवा दी। उन्होंने दावा किया कि छिपकली का बच्चा जिंदा था।

विज्ञापन
Lizard found in Chana Bhatura in Chandigarh
खाने में निकली छिपकली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के एलांते मॉल के फूड कोर्ट में दक्षिण भारतीय व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध सागर रत्ना रेस्टोरेंट से खरीदे गए चने-भटूरे में छिपकली के निकलने से हड़कंप मच गया। घटना मंगलवार देर शाम की है। प्लेट में छिपकली देखकर ग्राहक ने जमकर हंगामा किया। मामले की सूचना पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, फूड इंस्पेक्टर निशा स्याल ने मौके पर पहुंचकर चने-भटूरे के सैंपल लिए।

विज्ञापन


सेक्टर-15 निवासी 66 वर्षीय डॉक्टर जेके बंसल ने बताया कि देर शाम वह अपनी पत्नी सरिता बंसल के साथ एलांते मॉल में खरीदारी करने आए थे। रात सवा आठ बजे पति-पत्नी सागर रत्ना रेस्टोरेंट में खाना खाने चले गए। उन्होंने चना-भटूरा और डोसा ऑर्डर किया। दोनों ने पहले डोसा खाया। उसके बाद चना-भटूरा खाना शुरू किया। 
विज्ञापन


दो भटूरे में से जब वह डेढ़ भटूरा खा चुके थे तो उसके नीचे से अधमरी हालत में छिपकली का बच्चा निकला, जिसे देखकर दोनों घबरा गए और रेस्टोरेंट के फ्रंट डेस्क मैनेजर संजय ठाकुर को इसके बारे में बताया। मैनेजर ने कहा कि इसमें उनका दोष नहीं है, चना-भटूरा के 200 रुपये हम लौटा देते हैं। जब बंसल ने खाने में छिपकली निकलने पर नाराजगी जताई तो मौके पर रेस्टोरेंट मालिक संतोष भी आ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने छिपकली वाली प्लेट को अंदर लेकर जाने की कोशिश की लेकिन डॉक्टर बंसल ने प्लेट नहीं छोड़ी। इसके बाद बंसल ने फोन कर पुलिस बुला ली। इस बीच देर तक हंगामा चला। पुलिस के आने पर डॉक्टर बंसल ने लिखित में शिकायत दी। एएसआई धर्मेंद्र ने चने-भटूरे की प्लेट को कब्जे में लेकर सेक्टर-16 स्थित खाद्य सुरक्षा विभाग को मामले की जानकारी दी। इसके बाद फूड इंस्पेक्टर निशा स्याल मौके पर पहुंचीं और सैंपल लिए। जेके बंसल ने बताया कि फूड इंस्पेक्टर को मौके पर आने में करीब डेढ़ घंटा लग गया। इस बीच संचालकों ने रेस्टोरेंट की रसोई की सफाई करवा दी। उन्होंने दावा किया कि छिपकली का बच्चा जिंदा था।

एलातें मॉल ने घटना पर जताया खेद
इस मामले में एलांते मॉल की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि अयान फूड्स की ओर से संचालित फूड कोर्ट परिसर में हुई घटना खेदजनक है। एलांते मॉल प्रबंधन स्वच्छता और सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा। वहीं भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए फूड कोर्ट में खाद्य सुरक्षा ऑडिट में अधिकारियों की सहायता करेंगे।

फूड कोर्ट के मालिक बोले- इस विवाद से हमारा कोई नाता नहीं
एलांते मॉल में फूड कोर्ट का संचालन करने वाले अयान फूड्स के मालिक पुनीत गुप्ता ने कहा कि हम सभी सावधानियां बरतते हैं। कीड़ों को मारने के लिए आवश्यक उपाय भी करते हैं। फूड कोर्ट में हुई घटना एक आउटलेट की है। इससे हमारा कोई लेना देना नहीं है। हमने सिर्फ दुकान लीज पर दी है। 

ग्राहक जिस टेबल पर बैठकर खा रहे थे, छिपकली उसी के ऊपर छत से आकर उनकी प्लेट में गिर गई। हमने उन्हें समझाने का काफी प्रयास किया। रुपये वापस करने और खाना दोबारा देने की भी अपील की लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी। संतोष, मालिक, सागर रत्ना रेस्टोरेंट एलांते मॉल 

ऐसा खाना खाने से जान को भी हो सकता है खतरा
विशेषज्ञों का कहना है कि छिपकली जहरीली होती है। खाने-पीने की चीजों में गिरने से उसका जहर फैल जाता है। जिस खाने में छिपकली गिरी हो और उसका सेवन कर लिया जाए तो उल्टी, पेट दर्द, शरीर में जलन आदि समस्याएं हो सकती हैं। खाने की मात्रा कम होने पर जहर का असर अधिक हो सकता है। जान को भी खतरा हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed