शताब्दी में लाइव टीवी का मजा, वो भी मुफ्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शताब्दी ट्रेन में सफर के दौरान अब आपका भरपूर मनोरंजन होगा। चाहें तो देश-विदेश की खबरें देखें-सुनें या फिर मनपसंद सीरियल या कोई मूवी। जल्द ही रेलवे शताब्दी ट्रेन में इंटरटेनमेंट चैनलों का लाइव प्रसारण शुरू करने जा रहा है। इसके लिए कोच तैयार किए जा रहे हैं। खास बात है कि इसके लिए यात्रियों से कोई भी अतिरिक्त चार्ज नहीं वसूला जाएगा।
चंडीगढ़ और अमृतसर शताब्दी ट्रेन के कोच को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि आप लाइव चैनल का लुत्फ उठा सकें। बता दें कि बतौर पायलट प्रोजेक्ट कालका शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के इग्जीक्यूटिव क्लास में यह प्रयोग किया गया था। सीट के सामने एक छोटा एलसीडी स्क्रीन लगी थीं। इनमें 80 टीवी चैनलों का सीधा प्रसारण किया जा रहा था।
नहीं लगेगा कोई अतिरिक्त चार्ज
दिल्ली मंडल के प्रबंधक अनुराग सचान ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट सफल हो गया है। दो प्राइवेट कंपनियों को सीट के पीछे एलसीडी स्क्रीन लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें ट्रेन का रैक उपलब्ध कराया जा रहा है।
एक महीने के भीतर दोनों शताब्दी ट्रेन में यह सुविधा शुरू हो जाएगी। सुविधा देने वाली कंपनी अपने प्रचार के माध्यम से लागत का खर्च उठाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि अगली योजना में दिल्ली से चलने वाली लखनऊ, कानपुर, कालका, अजमेर, भोपाल और देहरादून शताब्दी में यह सुविधा मुहैया कराई जाएगी।