नोटबंदी के बीच चंडीगढ़ में भाजपा को बड़ी कामयाबी, 26 में से 21 सीटें जीतीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा को बड़ी कामयाबी मिली है। पार्टी ने 26 में से 21 सीटों पर अपना परचम लहरा दिया, वहीं कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया।
शुरुआती नतीजों में भाजपा को बढ़त मिल रही थी। लेकिन इसके कुछ ही देर बाद कांगेस ने वापसी जरूर की लेकिन 4 सीटों पर ही बढ़त बना सकी। रुझानों के अनुसार अब तक भाजपा पूर्ण बहुमत के करीब नजर आ रही है।
ताजा जानकारी के मुताबिक भाजपा को वार्ड नंबर 1, 13,17, 21, 23, 24, 25 और 26 से जीत मिली है। उम्मीदवारों की बात करें तो वार्ड नंबर 25 से अनिल दुबे को पांच हजार से ज्यादा वोटों से जीत मिली है।
वार्ड नं 22 से भाजपा के देवेश मोदगिल ने 1975 वोटों से जीत दर्ज की। 26 सीटों में से 16 पर भाजपा आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस 4 सीटों पर आगे है।
जानिए कहां से किसको मिली जीत?
वार्ड नं 1 से भाजपा के प्रत्याशी महेश इंदर सिंह सिधु जीते। उन्होंने 324 वोट से जीत दर्ज की।
वार्ड नं 17 से भाजपा की आशा जैसवाल ने 1700 वोट से जीत दर्ज की।
वार्ड नं 21 से भाजपा के गुरप्रीत ढिलों ने जीत दर्ज की। 262 वोटों से जीते।
वार्ड नं 24 से भाजपा के अनिल दुबे ने 5000 वोट से जीत दर्ज की।
वार्ड नं 10 से अकाली भाजपा के हरदीप सिंह ने जीत दर्ज की।
वार्ड नं 13 से भाजपा की हीरा नेगी ने जीत दर्ज की।
वार्ड नं 22 से भाजपा के देवेश मोदगिल ने 1975 वोटों से जीत दर्ज की।
वार्ड नं 23 से भाजपा के रविकांत शर्मा को 417 वोटों से जीत मिली।
वार्ड नं 26 से भाजपा के विनोद अग्रवाल ने जीत दर्ज की।