{"_id":"64e70ff953a46f78a90f2b5a","slug":"list-of-haryana-congress-organization-will-be-released-in-four-phases-in-coming-months-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: चार चरणों में जारी होगी हरियाणा कांग्रेस संगठन की सूची, न मिलेगा कोटा और न चलेगी गुटबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: चार चरणों में जारी होगी हरियाणा कांग्रेस संगठन की सूची, न मिलेगा कोटा और न चलेगी गुटबाजी
Thu, 24 Aug 2023 01:38 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:38 PM IST
सार
हरियाणा के प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान एक बात सामने आई कि सभी नेताओं को एकजुट होना होगा। साथ ही पार्टी में किसी एक जाति नहीं बल्कि सभी जातियों के लोगों को जोड़ा जाए।
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : social media
विस्तार
हरियाणा कांग्रेस संगठन की सूची नए सिरे से तैयार की जाएंगी और चार चरणों में इसे आगामी तीन से चार महीने में जारी किया जाएगा। हालांकि, संगठन की पहली सूची 10 से 15 सितंबर के बीच में जारी होगी। संगठन में न तो कोटा सिस्टम चलेगा और न ही गुटबाजी के चलते किसी नेता को स्थान दिया जाएगा, बल्कि युवा, अनुसूचित जाति और महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा उन नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी तवज्जो दी जाएगी, जो चुनाव नहीं लड़ना चाहते और संगठन में काम करना चाहते हैं। संगठन सूचियों में कांग्रेस विचार धारा के कार्यकर्ताओं को उचित स्थान दिया जाएगा।
विज्ञापन
हरियाणा के प्रभारी दीपक बाबरिया ने साफ कर दिया है कि सितंबर के दूसरे सप्ताह तक 25 प्रतिशत तक सूची जारी की जाएगी। इसके बाद अलग-अलग चरणों में सूची जारी की जाएगी। हालांकि, 1 सितंबर से सभी दस लोकसभा क्षेत्रों के दो-दो जिलों में प्रदेश के पर्यवेक्षक जाएंगे और स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं से संवाद करके पदाधिकारियों का पैनल तैयार करेंगे। इसी रिपोर्ट के आधार पर संगठन के नेताओं का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Ludhiana: सरकारी स्कूल की छत गिरने के मामले में भाजपा नेता अनमोल रतन पर केस दर्ज, एक टीचर की हुई थी मौत
विज्ञापन
कार्यकर्ता कह रहे, एक नहीं सभी जातियों की हो भागीदारी
एक सवाल के जवाब में बाबरिया ने कहा कि कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान एक बात सामने आई कि सभी नेताओं को एकजुट होना होगा। साथ ही पार्टी में किसी एक जाति नहीं बल्कि सभी जातियों के लोगों को जोड़ा जाए। इसके अलावा टिकट सर्वे के आधार पर मिले। अनुशासन जरूरी है और कोई भी नेता एक-दूसरे के खिलाफ कोई बात न करें। बाबरिया ने दावा किया कि उनकी पूरी कोशिश होगी कि वह सभी को एक मंच पर लाएं।
सिरसा के नेताओं से की बैठक, तीन दिन और चलेगा संवाद
दीपक बाबरिया ने कांग्रेस मुख्यालय में सिरसा लोकसभा क्षेत्र के नेताओं के साथ चर्चा की। अब वह हिसार और इसके बाद कुरुक्षेत्र, अंबाला के नेताओं से वन टू वन संवाद करेंगे। इससे पहले, बाबरिया छह लोकसभाओं के नेताओं की नब्ज टटोल चुके हैं। बाबरिया ने कहा कि दस लोकसभा क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ बैठकों के बाद थेह दिल्ली में दूसरे चरण की बैठकें भी शुरू करेंगे, ताकि जो इस समय नहीं मिल सके, वह बाद में अपनी बात रख सकें।