फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   liquor scam, SET Wants to do Inquiry of Income and Black Money

शराब घोटाला: जसबीर-भूपेंद्र के पास है अकूत संपत्ति, जांच के लिए ईडी से अनुरोध करेगी एसआईटी

Sat, 23 May 2020 10:06 AM IST
खुशबू गोयल अंकित चौहान, सोनीपत
अंकित चौहान, सोनीपत Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 23 May 2020 10:06 AM IST
विज्ञापन
liquor scam, SET Wants to do Inquiry of Income and Black Money
प्रॉपर्टी, फ्लैट, हाउस - फोटो : डेमो फोटो
खरखौदा में गोदामों से तस्करी की जब्त शराब गायब करने के मामले में कार्रवाई में जुटी एसआईटी किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। शराब घोटाले के सबसे बड़े सूत्रधार बर्खास्त इंस्पेक्टर जसबीर व शराब माफिया भूपेंद्र की काली कमाई से बनाई गई संपत्ति पर एसआईटी की नजर है।
विज्ञापन


दोनों की संपत्ति की जांच कराने के साथ ही अटैच करने के लिए एसआईटी की ओर से ईडी से पेशकश की जाएगी, जिसकी तैयारी चल रही है। क्योंकि भूपेंद्र की काफी संपत्ति का पुलिस को पता लग चुका है तो उसकी गुमनाम संपत्ति की ईडी ही जानकारी जुटा सकती है।
विज्ञापन


जबकि बर्खास्त इंस्पेक्टर जसबीर पर गोदाम से शराब को बेचकर मोटी कमाई करने का शक है और उसकी संपत्ति के बारे में पुलिस को जानकारी भी नहीं है। इसलिए संपत्ति के मामले में ईडी का सहारा लेने की तैयारी चल रही है तो सबसे पहले एसआईटी बर्खास्त इंस्पेक्टर जसबीर को पकड़ने में जुटी है, जिससे मामले की काफी गुत्थी सुलझ जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारे सामने आपराधिक जांच के दौरान जितनी जानकारियां सामने आई हैं, उससे ही पता चला है कि किसके पास कितनी संपत्ति है। संपत्ति जांच के अधिकार हमारे पास नहीं हैं, इसलिए जसबीर की गिरफ्तारी के बाद ईडी से जांच कराने की पेशकश की जाएगी। जिससे यह साफ हो सके कि किसके पास कितनी संपत्ति है और गोदाम से शराब चोरी करके कितनी संपत्ति बनाई गई है। उसका ईडी पता लगाने के बाद अटैच कर सकती है।
- जितेंद्र कुमार, डीएसपी एसआईटी

जसबीर व भूपेंद्र ने करोड़ों का खेल किया है

खरखौदा में तस्करी की जब्त की गई शराब गोदाम से गायब मिलने पर एसपी जश्नदीप रंधावा की ओर से जांच के डीएसपी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में एसआईटी बनाई गई है जो इसके हर पहलू की जांच कर रही है। लॉकडाउन में जिस तरह से तीन गुणा तक दाम में शराब बेची गई है, उससे यह माना जा रहा है कि शराब घोटाले में शामिल बर्खास्त इंस्पेक्टर जसबीर व भूपेंद्र ने करोड़ों का खेल किया है तो इसमें शामिल अन्य भी बड़ा खेल करने में पीछे नहीं रहे।

वहीं भूपेंद्र पहले से शराब तस्करी करता था और उस शराब तस्करी के सहारे ही उसने लग्जरी गाड़ियां समेत हथियार, जमीन बनाए हैं। भूपेंद्र की काफी संपत्ति एसआईटी के सामने आ चुकी हैं तो एसआईटी का मानना है कि इसके बारे में ज्यादा जांच ईडी कर सकती है। उनके पास संपत्ति की जांच के अधिकार भी नहीं हैं। इसके अलावा बर्खास्त इंस्पेक्टर जसबीर की संपत्ति के बारे में एसआईटी को कोई जानकारी नहीं मिली है, क्योंकि वह सबसे पहले उसको गिरफ्तार करने के लिए दौड़ लगा रही है।

इन दोनों की संपत्ति की जांच कराकर अटैच कराने के लिए एसआईअी की ओर से ईडी को पेशकश की जाएगी। जिससे यह साफ हो सके कि शराब की काली कमाई से किस-किस ने कितनी संपत्ति जोड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed