{"_id":"609301f38ebc3ebf415d5723","slug":"like-punjab-traders-wanted-to-open-contracts-in-chandigarh-what-did-the-administration-reply-know-chandigarh-news-pkl4124898188","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब की तरह व्यापारी चंडीगढ़ में भी खोलना चाहते थे ठेके, प्रशासन ने क्या जवाब दिया.. जानिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब की तरह व्यापारी चंडीगढ़ में भी खोलना चाहते थे ठेके, प्रशासन ने क्या जवाब दिया.. जानिए
विज्ञापन
चंडीगढ़। मिनी लॉकडाउन में शहर के व्यापारियों की शराब के ठेके और हार्डवेयर की दुकानें खोलने की मांग कर प्रशासन ने खारिज कर दी है। पंजाब सरकार ने इन्हें खोलने की मंजूरी दी है, इसलिए शहर के व्यापारी भी पंजाब की तर्ज पर खोलने की मांग कर रहे थे।
प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार ये गैर-जरूरी सेवाएं हैं। इन्हें खोलने की मंजूरी नहीं दी जा सकती है। चंडीगढ़ व्यापार मंडल के प्रधान चरणजीव सिंह ने कहा कि सलाहकार से मांग की गई है कि 50 प्रतिशत स्टाफ के साथ गैर-आवश्यक वस्तुओं की सभी दुकानें खोलने की अनुमति दी जाए। वह कोरोना के सभी नियमों की पालना करवा रहे हैं, तो फिर उनकी दुकानों को बंद करना गलत है। इसे लेकर व्यापारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को दुकानों का किराया समेत अन्य खर्चे निकालने हैं, इसलिए दुकानें खोलने का फैसला लिया जाना चाहिए। उन्होंने दुकानदारों का पानी, बिजली व प्रॉपर्टी टैक्स भी कम करने की मांग की है।
ऑड ईवन के आधार पर दुकानें खोलने का दिया सुझाव
चंडीगढ़ व्यापार मंडल के प्रेसिडेंट चरणजीव सिंह और संरक्षक अनिल वोहरा ने सलाहकार को सुझाव दिया कि गैर-आवश्यक दुकानों को बंद करने के बजाय ऑड ईवन के आधार खोलने की अनुमति दी जानी चाहिए। महासचिव संजीव चड्डा ने व्यापारी कोविड प्रोटोकाल के प्रति जागरूक हैं। व्यापारियों को दुकान खोलने में कुछ रियायत दी जाए। कमलजीत सिंह पंछी ने कहा कि यह प्रशासन व सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वे व्यापारियों के हितों की रक्षा करें। इस मौके पर सलाहकार मनोज परिदा ने उनकी बातों को सुना और आश्वासन दिया कि अगली वॉर रूम की मीटिंग में उनके मुद्दे को रखा जाएगा और जरूर कोई न कोई रियायत मिलेगी। इस दौरान भाजपा नेता संजय टंडन ने भी व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर प्रशासन गौर करेगा और कोई न कोई रास्ता जरूर निकलेगा।
विज्ञापन
मेडिकल ऑक्सीजन की जरूरत है तो 0172-2752063 पर करें कॉल
यूटी प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने कहा कि शहर के सभी अस्पतालों में बेड की उपलब्धता को लेकर रोजाना यूटी प्रशासन की वेबसाइट पर डाटा अपलोड किया जाएगा। ऐसा पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर ही ऐसा किया जा रहा है। इसके अलावा बुधवार को प्रशासन ने मेडिकल आक्सीजन के लिए एक विशेष हेल्पलाइन नंबर 0172-2752063 जारी किया गया है। शहर में अगर किसी को मेडिकल ऑक्सीजन की जरूरत है तो वह उपरोक्त नंबर पर कॉल कर सकता है।