फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Life lost in the accident, compensation of Rs 14.65 lakh to the family

Chandigarh News: हादसे में गंवाई जान, परिजनों को 14.65 लाख का मुआवजा

Fri, 20 Oct 2023 02:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Life lost in the accident, compensation of Rs 14.65 lakh to the family
चंडीगढ़। मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले यमुनानगर के उदय राज के परिवार को 14.65 लाख रुपये मुआवजा देने के आदेश दिए हैं। यह मुआवजा मोटरसाइकिल चालक, वाहन मालिक और वाहन बीमा कंपनी को देना होगा।
विज्ञापन

हादसा 18 मार्च 2022 में उस हुआ, जब उदय राज और उनका भाई सीटू गांव देवधर के पास सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान दूसरी दिशा से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने दोनों भाइयों को टक्कर मार घायल कर दिया। हादसे में उदय राज (47) की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में बाइक चालक मंगा राम के खिलाफ केस दर्ज किया था। मृतक के परिवार ने ट्रिब्यूनल में याचिका दायर कर एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की थी। इस पर सुनवाई करते हुए ट्रिब्यूनल ने याची के पक्ष में फैसला सुनाया है।
विज्ञापन


याचिका में परिवार ने आरोप लगाया था कि चालक तेज गति और लापरवाही से बाइक चला रहा था। बाइक की टक्कर से दोनों को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद लोगों ने उदय राज और उनके भाई सीटू को यमुनानगर के एमएल सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। उदय राज को डॉक्टरों ने जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया, जहां चार दिन बाद मौत हो गई। परिवार ने याचिका में बताया था कि उदय राज 15 हजार रुपये प्रतिमाह मजदूरी से कमाता था। परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं, जिनकी जिम्मेदारी उदय राज पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed