फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   life imprisonment for murder of ladies cricater

क्रिकेटर की हत्या में पति-देवर को उम्रकैद

Sat, 25 Jan 2014 12:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला Updated Sat, 25 Jan 2014 12:54 PM IST
विज्ञापन
life imprisonment for murder of ladies cricater
जिला स्तर पर क्रिकेट खेलने वाली महिला की हत्या के मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने उसके पति और देवर को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


साथ ही सात-सात हजार रुपये का जुर्माना भी किया है। वहीं, महिला की सास को उसी दिन बरी कर दिया गया था, जिस दिन उक्त दोषियों पर दोष तय हुए थे। यह मामला सेक्टर-14 थाने में दिसंबर 2013 में दर्ज हुआ था।

पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक, वारदात सेक्टर-16 के साथ लगती राजीव कालोनी में 16 अप्रैल 2013 में हुई थी। सेक्टर-56 चंडीगढ़ में रहने वाली कुसुम की राजीव कालोनी निवासी नरेश से शादी हुई थी और शादी के पांच माह बाद ही उसकी हत्या हो गई।
विज्ञापन


कुसुम के परिजन इस शादी के खिलाफ थे और शादी के बाद से कुसुम कभी अपने मायके भी नहीं गई थी। 16 अप्रैल की देर रात उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई।

अस्पताल में कहा था, खुदकुशी की है
कुसुम के ससुराल वालों ने खुद ही उसे सेक्टर-6 स्थित जनरल अस्पताल पहुंचाया और कुसुम के फंदा लगाने की बात कही।

मृतका के पिता राजपाल ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की, उसकी हत्या की गई है। पोस्टमार्टम में कुछ ऐसी बातें सामने आई, जिससे साफ हुआ कि यह हत्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुसुम के शरीर पर चोट के निशान भी थे। पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने उसके पति नरेश, जेठ राजू व सास निर्मला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।

डायरी के पन्ने फाड़ दिए गए थे
शादी के बाद कुसुम ने कई बार मायके फोन पर माफी मांगी थी और मिलने की बात कही थी। कुसुम डायरी लिखती थी, जिसमें वह अपने पूरे दिन का ब्योरा दर्ज करती थी।

मौके से पुलिस ने एक डायरी भी बरामद की थी, जिसके कुछ पन्ने फटे थे। इन पन्नों को फाड़कर जलाया गया था और जले टुकड़े मौके से बरामद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed