फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   lieutenant general Ranbir Singh reached Kapurthala Sainik School

ले. जनरल की पाक को दो टूक, कहा- कॉरिडोर की आड़ में घुसपैठ हुई, तो जिंदा नहीं छोड़ेंगे

Sun, 09 Dec 2018 03:00 PM IST
महेश कुमार, अमर उजाला, कपूरथला ( पंजाब)
महेश कुमार, अमर उजाला, कपूरथला ( पंजाब) Updated Sun, 09 Dec 2018 03:00 PM IST
विज्ञापन
lieutenant general Ranbir Singh reached Kapurthala Sainik School
ले. जनरल रणबीर सिंह

नार्दर्न कमांड के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने कहा कि दोनों देशों के लोगों के लिए करतारपुर कॉरिडोर बनना अच्छी बात है। इसके लिए दोनों देशों के राजनेताओं की ओर से कोशिशें जारी हैं, लेकिन इसकी आड़ में आतंकवादियों की घुसपैठ कतई बर्दाश्त नहीं होगी। मेरी पाकिस्तान को दो टूक चेतावनी है कि लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) से आतंकवादियों ने हमारी मातृ भूमि पर कदम रखा तो उन्हें जिंदा नहीं छोड़ेंगे।

विज्ञापन


 लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने ये बात कपूरथला के सैनिक स्कूल में ओल्ड ब्वाय एसोसिएशन (ओबीए) की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कही। रणबीर सिंह कपूरथला के सैनिक स्कूल में 1969 से 1976 बैच में शिक्षा ग्रहण कर चुके हैं। 

विज्ञापन

एक साल में 225 आतंकी मारे

lieutenant general Ranbir Singh reached Kapurthala Sainik School
ले. जनरल रणबीर सिंह

 नार्दर्न कमांड के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर घाटी के अलावा आतंकवाद का विस्तार करने का प्रयास कर रहा है, क्योंकि घाटी में कट्टरपंथियों में भारी गिरावट आई है। हम यह सुनिश्चित करने के लिए सभी उपाय कर रहे हैं कि पाकिस्तान की ओर से घाटी के अलावा दूसरी जगहों पर आतंकवाद को कैसे रोका जाए। उन्होंने बताया कि कश्मीर में अब तक 225 आतंकवादियों को मारा गया है

‘मुंबई पर हमला करने पर कार्रवाई करे पाक’
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की ओर से 2008 में मुंबई हमले की बात मानने पर रणबीर सिंह ने कहा कि यह उनके के लिए कोई नई खबर नहीं हैं। हमने शुरू में ही कहा कि इस हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। यह मानने से ज्यादा जरूरी तो यह है कि पाकिस्तान उन सभी आतंकवादियों, जिन्होंने हमले किए या समर्थन दिया और संगठनों पर ठीक तरीके से कार्रवाई करे।

lieutenant general Ranbir Singh reached Kapurthala Sainik School
ले. जनरल रणबीर सिंह

सीमा पर सीजफायर के प्रश्न पर बोले कि एलओसी पर जिस तरीके से गोलीबारी होती है तो उसका बराबर जवाब भारतीय सेना की ओर से दिया जाता है। राफेल सौदे पर उन्होंने कोई भी कमेंट करने से इंकार किया।

‘घुसपैठ रोकने को पंजाब बार्डर पर चौकसी बढ़ाई’
लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा जम्मू-कश्मीर के हालात पर काबू करने में भारतीय सेना पूरी तरह से काबिल है। इस समय वहां हालात बिल्कुल सामान्य हैं, अगर कहीं कोई घटना होती भी है तो उस पर सेना और आर्म्स फोर्स काबू पाकर हालात सामान्य बनाए जाते हैं और शांति व सुरक्षा बहाल की जाती है।

सेना ने जम्मू में बहुत ज्यादा आतंकवादियों का सफाया किया हैं। सेना की ओर से पंजाब के रास्ते आतंकवादियों की घुसपैठ को रोकने के लिए सेना और बीएसएफ की ओर से पंजाब बार्डर पर चौकसी बढ़ाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed