फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Licenses of cap guns will be canceled in Haryana

Haryana News: टोपीदार बंदूकों के लाइसेंस होंगे रद्द, जब्त करने का आदेश, शिकार में इस्तेमाल का आरोप

Thu, 22 Jun 2023 11:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 22 Jun 2023 11:48 PM IST
सार

हरियाणा सरकार के पास रिपोर्ट पहुंची थी कि इस बंदूक का फसल रखवाली के नाम पर अवैध शिकार करने में इस्तेमाल किया जा रहा है। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए गृह सचिव ने टोपीदार बंदूकों के लाइसेंस रद्द करने और हथियार जब्त करने का आदेश जारी किया है।

विज्ञापन
Licenses of cap guns will be canceled in Haryana
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

हरियाणा में खुद की रक्षा और पशु पक्षियों से फसलों को बचाने के नाम पर लिए गए टोपीदार बंदूकों के लाइसेंस अब रद्द होंगे। साथ ही इन बंदूकों को भी जब्त किया जाएगा। इस संबंध में प्रदेश के गृह सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने प्रदेश के सभी जिलाधीशों को निर्देश दिया है। पत्र में कहा गया है कि पिछले कई सालों से प्रदेश में टोपीदार बंदूक से फसल रखवाली के नाम पर वन्यजीवों को मारने के मामले सामने आ रहे हैं। 

विज्ञापन


इसके अलावा, इससे हादसों की भी आशंका रहती हैं। वहीं, अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कड़वासरा ने विभाग से रिपोर्ट मांगी थी कि शिकार के कितने मामलों में इस बंदूक का उपयोग हुआ है। साथ ही इन हथियारों पर प्रतिबंध की मांग की थी। 
विज्ञापन


हरियाणा सरकार के पास रिपोर्ट पहुंची थी कि इस बंदूक का फसल रखवाली के नाम पर अवैध शिकार करने में इस्तेमाल किया जा रहा है। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए गृह सचिव ने टोपीदार बंदूकों के लाइसेंस रद्द करने और हथियार जब्त करने का आदेश जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed