फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Licensed pistol found in woman's purse in court, arrested

Chandigarh News: कोर्ट में महिला के पर्स से मिला लाइसेंसी पिस्टल, गिरफ्तार

Sun, 29 Mar 2026 12:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Licensed pistol found in woman's purse in court, arrested
चंडीगढ़। सेक्टर-43 के जिला अदालत परिसर में शुक्रवार को चेकिंग के दौरान एक महिला के पर्स से लाइसेंसी पिस्टल मिला। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने खरड़ निवासी लवप्रीत के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में महिला को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन


डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि बरामद पिस्टल महिला के दोस्त बलकरण था जो कोर्ट की पार्किंग में कार में बैठा था। पूछताछ में महिला ने बताया कि पिस्टल गलती से उसके पर्स में आ गई थी।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार शाम करीब चार बजे की है। लवप्रीत अपने दोस्त बलकरण के साथ सिविल केस की सुनवाई के लिए जिला अदालत आई थी। बलकरण पार्किंग में ही कार में रुका रहा जबकि महिला कोर्ट के अंदर जाने लगी। इसी दौरान सुरक्षा जांच में मशीन ने हथियार का संकेत दिया। पर्स की तलाशी लेने पर उसमें से पिस्टल बरामद हुई। इसके बाद थाना पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने पिस्टल कब्जे में लेकर महिला को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि पिस्टल का लाइसेंस पंजाब का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में जल्द बलकरण की गिरफ्तारी हो सकती है। बलकरण पंजाब में फार्मिंग का काम करता है। सुरक्षा के चलते उसने पिस्टल रखी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed