फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेमिका के लिए बाप का कत्ल: स्कूल में शुरू हुई प्रेम कहानी, परिवार शादी को था तैयार; 7 सवालों में उलझी कहानी

Sun, 27 Sep 2026 04:03 PM IST
Sharukh Khan सचिन चौधरी, अमर उजाला, चंडीगढ़
सचिन चौधरी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 27 Sep 2026 04:03 PM IST
सार

चंडीगढ़ पुलिस के हेड कांस्टेबल नितिन हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पिता नितिन बेटे की शादी के लिए तैयार थे, सगाई करा दी गई थी, हालांकि मां सगाई में भी नहीं गई थी। घटना के वक्त मां घर में थी, फिर भी गोली की आवाज नहीं सुनी। पड़ोसियों ने गोली की आवाज सुनी। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब पिता बेटे के प्रेम विवाह के लिए तैयार थे तो आखिर ऐसा क्या हुआ कि बेटे ने ही पिता की जान ले ली।

विज्ञापन
Father murdered for sake of girlfriend Love story began in school family ready for marriage in chandigarh
chandigarh murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
चंडीगढ़ पुलिस के हेड कांस्टेबल नितिन सिंह हत्याकांड में नई जानकारी सामने आई है। नितिन अपने बेटे अरमान के प्रेम विवाह के लिए तैयार थे। पिछले हफ्ते ही इस रिश्ते पर परिवार की सहमति भी सामने आ गई थी। अरमान की प्रेमिका के परिवार वाले गांव खटौली में शगुन लेकर पहुंचे थे। 


नितिन के पिता करण सिंह, मां ओमवती देवी, ताऊ ब्रह्मपाल सिंह राणा, चाचा कुलदीप और उनकी पत्नी सुनीता समेत परिवार के कई लोग सगाई में शामिल हुए थे। प्रेमिका के परिवार ने मिठाई और शादी के कपड़े दिए थे। करीब छह महीने बाद दोनों की शादी तय होने की बात भी हुई थी लेकिन नितिन की पत्नी मोनिका इस सगाई में नहीं गई थीं जबकि वह घर में मौजूद थीं। 
Father murdered for sake of girlfriend Love story began in school family ready for marriage in chandigarh
हेड कांस्टेबल की हत्या के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब नितिन की हत्या के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब पिता बेटे के प्रेम विवाह के लिए तैयार थे तो आखिर ऐसा क्या हुआ कि बेटे ने ही पिता की जान ले ली। अरमान की उम्र करीब 18 साल 9 महीने है। वह नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) से 12वीं की पढ़ाई कर रहा है।
Father murdered for sake of girlfriend Love story began in school family ready for marriage in chandigarh
मृतक नितिन की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस हत्याकांड में दूसरा बड़ा सवाल घटना के समय घर में मौजूद लोगों को लेकर है। पुलिस के मुताबिक, नितिन को तड़के करीब साढ़े चार बजे गोली मारी गई। मोनिका घर के दूसरे कमरे में मौजूद थीं लेकिन परिवार के मुताबिक उन्हें गोली चलने की आवाज नहीं सुनाई दी। दूसरी ओर पड़ोसियों ने गोली की आवाज सुनने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Father murdered for sake of girlfriend Love story began in school family ready for marriage in chandigarh
हेड कांस्टेबल की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अरमान को भी गोली चलाते किसी ने नहीं देखा। ऐसे में वारदात के समय घर के भीतर आखिर क्या हुआ, यह पुलिस जांच का अहम हिस्सा बन गया है। सूत्रों के मुताबिक, नितिन और मोनिका के बीच कुछ समय से अनबन भी चल रही थी, हालांकि इसकी वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस मोनिका से भी पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन
Father murdered for sake of girlfriend Love story began in school family ready for marriage in chandigarh
नाले में मिली देसी कट्टा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्कूल में शुरू हुई प्रेम कहानी, परिवार को थी जानकारी
नितिन के ताऊ के बेटे जगदीप सिंह के मुताबिक, अरमान और उसकी प्रेमिका की पहचान करीब ढाई साल पहले शहर के एक नामी स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुई थी। जीरकपुर निवासी युवती अरमान से करीब एक साल बड़ी है। उसकी मां शिक्षिका हैं, जबकि पिता जीरकपुर में मेडिकल स्टोर चलाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed