{"_id":"6ab8cd80ccd855461f0b9b17","slug":"sacrilege-law-coordination-committee-members-arrive-to-meet-cm-bhagwant-mann-amendments-discussed-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेअदबी कानून: मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलने पहुंचे तालमेल कमेटी के सदस्य, संशोधन पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेअदबी कानून: मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलने पहुंचे तालमेल कमेटी के सदस्य, संशोधन पर हुई चर्चा
Sun, 27 Sep 2026 04:13 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Sun, 27 Sep 2026 04:13 PM IST
सार
सात सदस्यीय तालमेल कमेटी के सदस्य मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। बैठक में एक्ट के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन
जानकारी देते ज्ञानी रघबीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026 पर चर्चा के लिए आज एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। सात सदस्यीय तालमेल कमेटी के सदस्य मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। बैठक में एक्ट के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन
बैठक के बाद पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा कि बैठक में ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ को लेकर बात हुई। उन्होंने कहा कि जो भी श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से एतराज जताए गए थे, उन पर विस्तार चर्चा की गई। जल्द ही एतराज दूर करने पर सहमति बनी है। हम खुद अपनी भी बैठक करके चर्चा करेंगे और प्रमुख बातें अगली बैठक में रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन