फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   letter kirron kher

सांसद ने लिखा पत्र, कहा-आईएसबीटी 17 व मार्केट को जोड़ने का मार्ग खोजें

Fri, 12 Jul 2019 02:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
letter kirron kher
चंडीगढ़। सांसद किरण खेर ने आईएसबीटी सेक्टर 17 और मोबाइल मार्केट सेक्टर 22 को जोड़ने के लिए कहा है। नगर निगम कमिश्नर केके यादव को पत्र लिखकर सांसद ने कहा है कि अभी लोगों को अंडरपास से होकर जाना पड़ रहा है। इससे कई लोगों को समस्या होती है। वहीं नगर निगम कमिश्नर ने पत्र को यूटी एडिमिनिस्ट्रेशन को आगे भेज दिया है। कमिश्नर ने कहा कि वहां से अनुमति मिलने के बाद काम किया जाएगा।
विज्ञापन

सांसद ने पत्र में विजय सिंह व उनके साथियों की चर्चा करते हुए कहा कि इन लोगों ने काफी दिन पहले आईएसबीटी सेक्टर 17 और मोबाइल मार्केट सेक्टर 22 को जोड़ने के लिए अपील की थी। इस संबंध में उन लोगों का कहना है कि अंडरग्राउंड जाने में लोगों को काफी समस्या होती है, यदि दोनों ओर से सीधे पैदल आने-जाने के लिए रास्त बना दिया जाए तो लोग आसानी से आ सकेंगे। वहीं दिव्यांगों को भी इससे कोई समस्या नहीं होगी। कमिश्नर का कहना है कि इस रास्ते के निर्माण का अधिकार यूटी एडमिनिस्ट्रेशन के पास है। चीफ इंजीनियर यूटी एडमिनिस्ट्रेशन जांच कर हमें इस संबंध में जो भी रिपोर्ट देंगे उसके आधार पर आगे की रणनीति तैयार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed