फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   less ten year age, not drive cycle road on chandigarh

उम्र 10 साल से कम है, सड़कों पर नहीं चला सकेंगे साइकिल

Sat, 16 Jan 2016 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 16 Jan 2016 11:14 AM IST
विज्ञापन
less ten year age, not drive cycle road on chandigarh

10 साल से कम बच्चों को साइकिल चलाने की इजाजत नहीं है। प्रशासन की ओर से जो रिक्शा, साइकिल और रेहड़ी फड़ी वालों के लिए बायलाज का ड्राफ्ट जारी कर दिया गया है। इस पर शहरवासी 24 जनवरी तक अपने सुझाव दे सकते हैं। अभी तक बनाए गए बायलाज के अनुसार 10 साल से ऊपर का बच्चा ही साइकिल चला सकता है।

विज्ञापन


इस बात को लेकर शहरवासियों में रोष है कि पहले पार्कों में बच्चों के खेलने पर पाबंदी लगाई गई और अब उनके साइकिल चलाने पर भी रोक लगा दी गई है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि यह बायलाज प्रमुख मार्गों और सड़कों पर ही लागू होंगे। भीतर की सड़कों पर साइकिल चलाने पर रोक नहीं है।
विज्ञापन


लेकिन बायलाज में यह बात स्पष्ट नहीं है। नए बायलाज में पुलिस के साथ साथ नगर निगम के एक अधिकारी को भी चालान काटने का अधिकार दिया गया है। उस अधिकारी की नियुक्ति कमिश्नर की ओर से की जाएगी। नए बायलाज में साइकिल चालक के लिए ड्राइविंग लाइसेंस और नंबर प्लेट की जरूरत नहीं है जबकि रेहड़ी फड़ी और रिक्शा के लिए यह अनिवार्य है। बायलाज के अनुसार अब साइकिल और रिक्शा सिर्फ सड़क किनारे बने साइकिल ट्रैक पर ही चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट----------
अभी यह बालयाज का ड्राफ्ट है। सुधार के लिए लोगों के सुझाव मांगे गए हैं। लोगों के जिस तरह के सुझाव आएंगे, जनता के हित को देखकर उनको शामिल कर लिया जाएगा।

बी पुरुषार्था, कमिश्नर, नगर निगम चंडीगढ़  

प्रमुख मार्गो पर 10 साल से कम उम्र के बच्चों को साइकिल नहीं चलाने की बात बायलाज में शामिल की गई है, जबकि रिहायशी इलाके के अंदरुनी एरिया की सड़कों पर  बच्चे साइकिल चला सकते हैं।
अनुराग अग्रवाल, गृह सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed