फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Less Number of Passengers Travelling via Air Flights from International airport Chandigarh

चंडीगढ़ से उड़ानें शुरू तो हुईं, पर कम यात्री कर रहे सफर...एयर इंडिया की फ्लाइट आई खाली

Wed, 27 May 2020 12:44 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, जीरकपुर
अमर उजाला, जीरकपुर Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 27 May 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
Less Number of Passengers Travelling via Air Flights from International airport Chandigarh
प्रतीकात्मक तस्वीर
अभी कोविड-19 का कहर खत्म नहीं हुआ है। बेशक विमानन कंपनियों ने उड़ानें शुरू कर दी हैं। लेकिन हालत यह है कि विमानन कंपनियों को यात्री नहीं मिल रहे हैं। इससे कई विमान तो बिना यात्री के ही यात्रा कर रहे हैं, तो वहीं कई विमान 7-8 यात्रियों को लेकर सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन


मोहाली में चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार को 7 विमानों की लैंडिंग हुई। इन 7 विमानों में कुल 405 यात्री आए और 270 यात्री गए। एयरपोर्ट पर सबसे पहली उड़ान इंडिगो की आई, जिसमें 64 यात्री सवार थे। वहीं जब यह उड़ान यहां से गई तो उसमें 98 यात्री थे। एयरपोर्ट पर मंगलवार को एयर इंडिया, एयर एशिया, इंडिगो की उड़ानें उतरीं।
विज्ञापन


एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि नियमों के मुताबिक विमान से आने और जाने वाले हरेक यात्री का मेडिकल चेकअप किया गया और उसके साथ ही उनके सामान को भी सैनिटाइज किया गया। विमानन कंपनियों ने भी विमान में एक सीट छोड़कर ही यात्रियों को बैठाया, जिससे सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे। ध्यान रहे कि प्रत्येक यात्री को अपने साथ सैनिटाइजर बोतल रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान कैंसिल

इंडिगो एयरलाइंस ने अपनी साढ़े 11 बजे मुंबई से आने वाली उड़ान कैंसिल कर दी। बता दें कि इंडिगो ही पहली विमानन कंपनी है, जिसने लॉकडाउन के बाद घरेलू उड़ान शुरू होने पर पहली फ्लाइट चंडीगढ़ में उतारी थी। इस विमान से आने वाले यात्रियों की संख्या पहले दिन ज्यादा थी। इंडिगो के एक अधिकारी ने बताया कि यह उड़ान तकनीकी कारण से कैंसिल की गई थी।

नई दिल्ली से एयर इंडिया की उड़ान आई खाली
कोविड-19 के संक्रमण से अभी भी यात्रियों का भय खत्म नहीं हुआ है। यहीं कारण है कि मंगलवार को एयर इंडिया की धर्मशाला जाने वाली उड़ान में सिर्फ 8 यात्री ही गए। इतना ही नहीं, जब एयर इंडिया की उड़ान नई दिल्ली से चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची तो वह वह खाली थी, इसमें कोई यात्री सवार नहीं था।  इसके बाद यही उड़ान जब धर्मशाला से चंडीगढ़ लौटी तो उसमें सिर्फ 7 यात्री थे, जबकि चंडीगढ़ से नई दिल्ली जाने के समय इस उड़ान में सिर्फ 8 यात्री गए।

चंडीगढ़ आने वाली फ्लाइट्स

एयरलाइंस    शहर    यात्री
इंडिगो    दिल्ली    64
इंडिगो    बंगलूरू    100
एयर इंडिया    दिल्ली    78
एयर इंडिया    दिल्ली    खाली
एयर इंडिया    धर्मशाला    7
एयर एशिया    बंगलूरू    108
विस्तारा    नई दिल्ली    48
कुल यात्री- 405

चंडीगढ़ से जाने वाली फ्लाइट्स

एयरलाइंस    शहर     यात्री
इंडिगो    दिल्ली    98
इंडिगो    बंगलूरू    30
एयर इंडिया    दिल्ली    91
एयर इंडिया    धर्मशाला    8
एयर इंडिया    दिल्ली    8
एयर एशिया    बंगलूरू    22
विस्तारा    नई दिल्ली    13
कुल यात्री- 270
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed