{"_id":"643835c76c461251be03a376","slug":"leopard-seen-in-bhiwani-video-viral-on-social-media-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: भिवानी में दिखा तेंदुआ, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, तलाश में जुटी वन्य प्राणी विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: भिवानी में दिखा तेंदुआ, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, तलाश में जुटी वन्य प्राणी विभाग की टीम
Fri, 14 Apr 2023 01:30 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 14 Apr 2023 01:30 AM IST
सार
अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि खानक पहाड़ में खनन क्षेत्र के पास ही वन आरक्षित क्षेत्र भी है। इस इलाके में तेंदुआ हो सकता है। लंबे अर्से से स्थानीय लोगों ने पहले यहां कभी तेंदुआ नहीं देखा था। पहली बार तेंदुआ दिखाई देने से किसानों में भी भय का माहौल बना है।
विज्ञापन
भिवानी में दिखा तेंदुआ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा भिवानी जिले में खानक से तोशाम मार्ग पर गुरुवार देर रात करीब पौने नौ बजे सड़क किनारे एक तेंदुआ देखा गया। तेंदुआ सड़क किनारे पेड़ों और झाड़ियों की ओट में बैठा था। वहां से गुजरने वाले एक गाड़ी चालक ने इसका वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया और मामले की सूचना वन्य प्राणी विभाग की टीम को दी गई।
विज्ञापन
वन्य प्राणी विभाग की टीम देर रात को ही तेंदुआ दिखाई देने वाली जगह पर पहुंची। तोशाम निवासी डॉ. नरेंद्र दलाल ने बताया कि डॉ. संदीप ने उनके पास तेंदुए का वीडियो भेजा। इसके बाद उन्होंने इसे अधिकारियों के व्हाट्सअप ग्रुप में साझा किया। वहीं वन्य प्राणी विभाग के वन्य निरीक्षक परमजीत सिंह को सूचना दी गई। वन्य निरीक्षक परमजीत सिंह ने बताया कि एक टीम तेंदुआ दिखाई देने वाली जगह पर जांच करने रवाना हुई है। इस संबंध में हिसार मुख्यालय को भी सूचना दी गई है ताकि तेंदुए के बारें पता कर उसे सुरक्षित पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि खानक पहाड़ में खनन क्षेत्र के पास ही वन आरक्षित क्षेत्र भी है। इस इलाके में तेंदुआ हो सकता है। लंबे अर्से से स्थानीय लोगों ने पहले यहां कभी तेंदुआ नहीं देखा था। पहली बार तेंदुआ दिखाई देने से किसानों में भी भय का माहौल बना है। हालांकि तेंदुआ गाड़ी चालक को देखकर थोड़ी देर बाद ही खेतों की तरफ भाग गया था।
विज्ञापन
आसपास के गांवों में देर रात को कराई मुनादी
एसडीएम मनीष कुमार फौगाट ने खानक-तोशाम मार्ग पर तेंदुआ दिखाई देने की सूचना पर आसपास के गांव में मुनादी कराने का निर्देश दिया। सोशल मीडिया पर तेंदुए का वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम मनीष कुमार फौगाट ने मामले का त्वरित संज्ञान लिया। उन्होंने पटवारियों को आसपास के गांव तोशाम, बागनवाला, खानक, डाडम, पिंजोखरा, रतेरा में तुरंत प्रभाव से मुनादी करवा करवाने का निर्देश दिया। खेतों में रहने वाले किसान व राहगीर को सावधानी बरतने की बात कही।