फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   VIRAL VIDEO; Leopard in City viral on Whatsapp

देखिए, दहशत फैलाने वाला यह वायरल VIDEO

Wed, 10 Dec 2014 02:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 10 Dec 2014 02:19 PM IST
विज्ञापन
VIRAL VIDEO; Leopard in City viral on Whatsapp

शहर की सड़कों पर रात के समय शेर के घूमने का वीडियो व्हट्सऐप पर वायरल हुआ है। वीडियो देखकर एक बार फिर लोगों में दहशत हो गई है। यह वीडियो खूब फारवर्ड किया जा रहा है। वहीं वन विभाग के अधिकारियों ने दावा किया है कि यह वीडियो पंचकूला का नहीं है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ दिन पहले रायपुररानी में तेंदुए ने चार लोगों पर हमला कर घायल कर दिया था। इससे पहले भी दो बार तेंदुआ शहर में घुस आया था। अब इस तरह का वीडियो देखने के बाद लोग डर गए हैं। इस वीडियो में यह शेर सड़क पर इधर से उधर घूमते हुए दिखाई दे रहा है। एक कार चालक इस शेर की इस तरह की वीडियो बना रहा है। यह वीडियो कहां से आया और किसने इसे वायरल किया, इसके बारे में जानकारी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

यह वीडियो पंचकूला की लोकेशन का नहीं लगता

VIRAL VIDEO; Leopard in City viral on Whatsapp

जानकारों की माने तो यह वीडियो पंचकूला की लोकेशन का नहीं लगता। क्योंकि जिन सड़कों पर इस शेर को घूमते दिखाया गया है ऐसी सड़क पंचकूला में है ही नहीं।

इस वीडियो के बारे में जैसे ही वन विभाग के अधिकारियों को पता चला तो उन्होंने भी इसका संज्ञान लिया। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह शेर पंचकूला में नहीं है। इस संबंध में वन विभाग के इंस्पेक्टर जयबीर का कहना है कि पंचकूला और आसपास के इलाके में शेर नहीं बल्कि तेंदुए पाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह वीडियो किसी शरारती तत्व ने वायरल किया है।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed