फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   LCH Prachand to be part of Air Force Day fly past

Air Force Day: चंडीगढ़ में पहली बार दिखेगा वायुसेना का ‘प्रचंड’; राफेल, चिनूक व तेजस भी भरेंगे जोश

Tue, 04 Oct 2022 09:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 04 Oct 2022 09:08 PM IST
सार

वायुसेना के लड़ाकू जेट जैसे जगुआर, मिग -29, तेजस, राफेल और मिराज-2000 भी शामिल होंगे। इसके साथ ही मेहर, बिग ब्वाय, बादल, शमशेर, वज्रा, सेखों, भीम, नेत्रा फॉर्मेशन के तहत अलग अलग एयरक्राफ्ट अपने करतब दिखाएंगे।

विज्ञापन
LCH Prachand to be part of Air Force Day fly past
लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर प्रचंड। - फोटो : @rajnathsingh

विस्तार

आठ अक्तूबर को होने वाला वायुसेना दिवस इस बार दो मायनों में खास है। वायुसेना पहली बार गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस को छोड़कर चंडीगढ़ की सुखना लेक पर एयर शो करेगी और दूसरा संयोग यह है कि देश में ही निर्मित लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर प्रचंड पहली बार एयर शो में शामिल होंगे। प्रचंड को दो दिन पहले ही आधिकारिक रूप से वायुसेना में शामिल किया गया है। 

विज्ञापन


एयर शो में तीन प्रचंड हिस्सा लेंगे और अपनी ताकत का एहसास कराएंगे। इसके साथ ही वायुसेना प्रमुख वायु सेना की लड़ाकू वर्दी के नए पैटर्न को भी इस मौके पर लांच करेंगे। वायुसेना दिवस पर चंडीगढ़ में दो चरणों में कार्यक्रम होगा। 
विज्ञापन


सुबह एयरफोर्स स्टेशन पर परेड होगी और हवाई जहाज अपने करतब दिखाएंगे। इसके बाद सुखना लेक पर दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक चलने वाले एयर शो में 80 से अधिक विमान हिस्सा लेंगे। इसमें राफेल, चिनूक, तेजस, जगुआर समेत लड़ाकू विमान अपनी कलाबाजियों से लोगों में रोमांच और जोश भरेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत आकाशगंगा से होगी
कार्यक्रम में वायुसेना के 150 से अधिक स्क्वाड्रन लीडर इसमें शामिल होंगे। मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत एयरक्राफ्ट तिरंगे से करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत आकाशगंगा से होगी। इस दौरान टीम के सदस्य आठ हजार फुट की उंचाई से छलांग लगाकर रोमांच पैदा करेंगे। इसके अलावा, आग को बुझाने को लेकर लेक से पानी ले जाने को दिखाया जाएगा। दो चिनूक सेना के हथियारों को लेकर गुजरेंगे। इसके साथ ही अलग-अलग एयरक्राफ्ट अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे और देशभक्ति का जज्बा भरेंगे। 

ये एयरक्राफ्ट दिखाएंगे ताकत और करतब
वायुसेना के लड़ाकू जेट जैसे जगुआर, मिग -29, तेजस, राफेल और मिराज-2000 भी शामिल होंगे। इसके साथ ही मेहर, बिग ब्वाय, बादल, शमशेर, वज्रा, सेखों, भीम, नेत्रा फॉर्मेशन के तहत अलग अलग एयरक्राफ्ट अपने करतब दिखाएंगे। इसमें एक साथ कई एयरक्राफ्ट साथ चलेंगे और कलाबाजियां करते हुए गुजरेंगे। 

ग्लोब फॉर्मेशन में एक सी-17 भारी भरकम विमान और सूर्य किरण डिस्प्ले टीम के नौ हॉक-132 शामिल होंगे। एकलव्य फॉर्मेशन का नेतृत्व चार अपाचे हेलिकॉप्टरों के साथ एमआई-35 अटैक हेलिकॉप्टर करेगा जबकि बिग बॉय फॉर्मेशन में एक आईएल-76 और दो एएन-32 विमान शामिल होंगे। वहीं, सुखोई- 30 विमान एक साथ त्रिशुल बनाते गुजरेंगे, जबकि लास्ट में सूर्य किरण के तहत 1 सी-17 और 9 एयरक्राफ्ट के साथ आकर लोगों को उत्साहित करेंगे। 
 

वायु सेना दिवस पर होने वाले एयर शो को लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रोजाना अभ्यास जारी है। छह अक्तूबर को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। इसमें वायुसेना प्रमुख के आने की संभावना है। एयर शो में पहली बार प्रचंड भी शामिल होंगे। इसके अलावा, राफेल, अपाचे, चिनूक समेत अन्य फाइटर जैट लोगों में जज्बा भरेंगे। चंडीगढ़ में आयोजन इसलिए हो रहा है, क्योंकि यहां पर अधिक लोग वायुसेना और एयरक्राफ्ट के करतब देख सकेंगे।  - विंग कमांडर इंद्रनील नंदी, प्रवक्ता, वायु सेना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed