फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lathi charge on ETT teacher in amritsar

पुलिस ने ईटीटी शिक्षकों पर जमकर लाठियां भांजी

Mon, 04 Aug 2014 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Mon, 04 Aug 2014 09:51 AM IST
विज्ञापन
Lathi charge on ETT teacher in amritsar

अमृतसर में मांगों को लेकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे ईटीटी शिक्षकों को एडीसी ने गालियां देकर उकसाया। यह आरोप प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने लगाया है। ये ईटीटी शिक्षक जिला परिषद व पंचायतों के अधीन चल रहे स्कूलों को दोबारा शिक्षा विभाग में विलय करने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन


अध्यापक सुबह से ही कंपनी बाग में एकत्रित होने शुरू हो गए। इसके बाद पुलिस ने कैबिनेट मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया का घेराव करने जा रहे ईटीटी अध्यापकों को अमृतसर के डीसी रवि भगत की कोठी के बाहर ही रोक लिया। इस पर अध्यापकों ने सड़क पर ही बैठकर धरना देने शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस अभियान का नेतृत्व एडीसीपी परमपाल सिंह ने ईटीटी अध्यापकों को अपशब्द कहने शुरू कर दिए। इसके बाद जब अध्यापक नेता रंजीत सिंह बाठ और अन्य अध्यापक बैरीकेड के ऊपर से निकल कर आगे बढ़ने लगे तो परमपाल सिंह ने पुलिस को लाठीचार्ज के आदेश दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने एडीसीपी परमपाल सिंह पर गालियां देने का आरोप भी लगाया। पुलिस अधिकारी दिलबाग सिंह सोहल ने कहा कि अध्यापकों के हमले में उनका एक जवान घायल हुआ है।

आरोपी अधिकारी को निलंबित करने की मांग

Lathi charge on ETT teacher in amritsar

अध्यापकों पर हुए लाठीचार्ज की विभिन्न संगठनों ने निंदा की है। इसमें एनएसएफ के राज्य सचिव राजबीर सिंह, भाकपा नेता बलविंदर सिंह दुधाला, माकपा नेता रत्न सिंह रंधावा, सीपीएम के सुच्चा सिंह अजनाला, किसान संघर्ष कमेटी के सतनाम सिंह पन्नू, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनदीप सिंह मन्ना शामिल हैं।

इन संगठनों ने मांग की है कि पुलिस अधिकारी परमपाल सिंह ने बिना किसी ज्यूडीशियल अधिकारी की मंजूरी व मौजूदगी के लाठीचार्ज करने के आदेश दिए हैं। इसलिए उन्हें तुरंत निलंबित किया जाए।

शिक्षकों के खिलाफ बल प्रयोग निंदनीय : कैप्टन

Lathi charge on ETT teacher in amritsar

लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शांत ईटीटी टीचरों के खिलाफ पुलिस की ओर से बेरहमी से किए गए लाठीचार्ज की निंदा की है।

उन्होंने इसके लिए जिम्मेदार पुलिस अफसर को चेतावनी देते हुए कहा कि वे सत्ता में आने के बाद इस मामले में सख्त कार्रवाई करेंगे। अमरिंदर सिंह ने कहा कि ईटीटी शिक्षक शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने शांत टीचरों पर ताकत का अनुचित प्रयोग किया।

उन्होंने कहा, कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना सबका लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन अकाली न सिर्फ लोगों के इस अधिकार को छीन रहे हैं, बल्कि उनकी आवाज भी दबा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed