{"_id":"9e9c4c9c12f5518158849eb4912c93e9","slug":"lathi-charge-on-congress-worker-and-leader-near-cm-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम आवास पर हल्ला बोलने जा रहे कांग्रेसियों पर लाठी चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम आवास पर हल्ला बोलने जा रहे कांग्रेसियों पर लाठी चार्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Wed, 03 Feb 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आवास पर हल्ला बोलने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड चौक पर बैरियर लगाकर रोक दिया। कांग्रेसी नेताओं ने बैरियर को जबरन पार करने की कोशिश की।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने उन पर हलका बल प्रयोग किया। इस दौरान कई कांग्रेसी कार्यकर्ता चोटिल हो गए। इसके बाद भी जब कांग्रेसी नेता नहीं माने तो उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर मंगलवार को कार्यकर्ता महात्मा गांधी नरेगा के 10 वर्ष पूरेे होने पर पंचकूला में आयोजित एक जनसभा में शामिल होने पहुंचे थे। इस मौके पर नेताओं ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने और बजट घटाने का मुद्दा उठाया और सरकार की आलोचना की।
विज्ञापन
जनसभा स्थल पर ही तंवर व अन्य नेताओं ने सीएम खट्टर के आवास का घेराव करने का ऐलान किया। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता चंडीगढ़ की और बढ़े। प्रदर्शनकारियों ने शहीद संदीप सागर चौक पर बैरियर की परवाह न कर हाउसिंह बोर्ड चौक पर पहुंच गए।
यहां पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुख्ता प्रबंधन कर रखा था। कार्यकर्ताओं ने बैरियर को पार करने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुए। पहले तो पुलिस ने हलका बल प्रयोग किया, लेकिन बाद हिरासत में ले लिया और चंडी मंदिर थाने में ले जाकर छोड़ दिया।
इस मौके पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर, कांग्रेस विधायक दल की लीडर किरण चौधरी, हरियाणा कांग्रेस प्रभारी आशा कुमारी, सतविंद्र सिंह टिम्मी, कांग्रेस कोषाध्यक्ष तरुण भंडारी, ओम प्रकाश, मुकेश मल्होत्रा, संतोष शर्मा, नीरज चौधरी, मनवीर गिल, राजेश कौना, राकेश सोनी, विशाल सिंगला, शमशेर कश्यप, सतपाल कौशिक, रणधीर सिंह, रूबल शर्मा, पृथ्वी सिंह तुर्क, सुभाष गढ़ी रोढ़ान और सुरेंद्र फौजी मौजूद थे।
सड़क, संसद और विधानसभा में लड़ेंगे हक की लड़ाई: तंवर
तंवर ने कहा कि 2 फरवरी 2006 को मनरेगा योजना की शुरुआत आंध्र प्रदेश के अति पिछड़े गांव अनंतपुर से की थी। सरकार ने योजना का बजट घटाने के साथ नाम बदलने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस इस लड़ाई को संसद, विधानसभा और सड़क पर आकर लड़ेगी।
भाजपा का अंत आ गया: किरण
किरण चौधरी ने कि लोग केंद्र और प्रदेश सरकार से परेशान हैं। उन्हें यकीन है कि जो सरकार गरीबों के हक पर डाका मारने का काम कर रही है उसका अंत आ गया है।
भाजपा का नहीं है काम में विश्वास: आशा
आशा कुमारी ने कहा कि भाजपा का काम में विश्वास होता तो नई योजनाएं तैयार करती, लेकिन सरकार सिर्फ कांग्रेस के शासनकाल में शुरू हुई योजनाओं के नाम बदलने में जुटी है।