फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lathi charge on Computer assistants in Chandigarh

चंडीगढ़ में कंप्यूटर सहायकों पर लाठीचार्ज

Fri, 04 Jul 2014 09:25 PM IST
सुशील गंभीर/अमर उजाला, पंचकूला
सुशील गंभीर/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 04 Jul 2014 09:25 PM IST
विज्ञापन
Lathi charge on Computer assistants in Chandigarh

26 महीने से वेतन नहीं मिलने के विरोध में सेक्टर-5 स्थित शिक्षा सदन के बाहर अनशन पर बैठे कंप्यूटर लैब सहायकों ने शुक्रवार को सीएम आवास घेरने के लिए चंडीगढ़ की ओर कूच किया।

विज्ञापन


वे पंचकूला से चंडीगढ़ सीमा तक को पहुंच गए, लेकिन एफआर लाइट प्वाइंट पर पहले से ही तैयार खड़ी चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पुलिस ने इन भूखे, बीमार और लाचार कर्मचारियों पर हल्का लाठीचार्ज भी किया।
विज्ञापन


इसके बाद मौके पर ओएसडी टू सीएम आए और एक सप्ताह में तनख्वाह दिलाने व मुख्यमंत्री से मीटिंग कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद सभी प्रदर्शनकारी चंडीगढ़-पंचकूला बार्डर से हट गए और वापस धरना स्थल पर आकर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ सीमा पर बैरिकेडिंग
दरअसल, महीनों तक लंबित वेतन जारी करने, ठेके पर उन्हें बहाल करने वाली कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने व न्यूनतम वेतन 15 हजार रुपये करने की मांगों के साथ कंप्यूटर लैब सहायक अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने गाड़ियां साफ की, भीख मांगी। ये तमाम तरीके विरोध के थे।

इसके बावजूद जब उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो हरियाणा राजकीय कंप्यूटर लैब सहायक संघ के बैनर तले एलान किया गया कि शुक्रवार को सीएम निवास पर जाएंगे। तय कार्यक्रम के तहत दोपहर करीब एक बजे प्रदर्शनकारी चंडीगढ़ के लिए निकले। चंडीगढ़ पुलिस को पहले ही अलर्ट मिल चुका था। लिहाजा चंडीगढ़-पंचकूला बार्डर पर पीर बाबा से आगे बैरिकेडिंग कर दी गई थी।

दो महिला लैब सहायक बेहोश
पैदल नारेबाजी करते हुए जब लैब सहायक चंडीगढ़-पंचकूला बार्डर पर पहुंचे, लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें रोक दिया। आश्वासन दिया गया कि सीएम निवास पर सूचना दे दी गई है। कुछ ही देर में आला अधिकारी मौके पर आएंगे। हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी चलती रही। तभी दो महिला लैब सहायक बेहोश हो गईं।

अंबाला की राजविंदर कौर को उल्टी आने लगी और कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई। राजविंदर के चेहरे पर पानी छींटने के बाद होश आया। चेकअप में उसका बीपी लो निकला। इसके बाद जनरल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इसी बीच पंचकूला निवासी हैंडिकैप बलजीत सिर पकड़कर गिर पड़ी। उसके सिर में तेज दर्द था। उसे भी जनरल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पिछले 10 दिनों में 11 लैब सहायकों की तबीयत खराब हो चुकी है।

फिर पुलिस का लाठीचार्ज
अफसरों के आने का आश्वासन मिलने के करीब एक घंटे तक कोई नहीं आया तो प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड लांघकर चंडीगढ़ की ओर बढ़ने की कोशिश की। हंगामा बढ़ा और चंडीगढ़ पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। मौके पर तैनात वज्र वाहन में मौजूद कर्मी भी सतर्क हो गए और पांच मिनट बाद सभी प्रदर्शनकारी वहीं बैठ गए। इसके बाद ओएसडी टू सीएम शादी लाल कपूर मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया।

रूट डायवर्ट करना पड़ा
प्रदर्शन के दौरान चंडीगढ़ जाने वाली सड़क बंद थी। चंडीगढ़ जाने वाला ट्रैफिक मनसा देवी टी प्वाइंट से डायवर्ट कर दिया गया था। वहीं, चंडीगढ़ से पंचकूला आने वाला ट्रैफिक सुचारू रूप से चलता रहा। इसके अलावा सेक्टर-2 व सेक्टर-6 चौक से जब प्रदर्शनकारी गुजरे तो कुछ मिनट के लिए ट्रैफिक रोक दिया गया था।


आठ जुलाई को संघ के प्रतिनिधियों की मुख्यमंत्री से बैठक तय की गई है। एक सप्ताह के अंदर छह माह की तनख्वाह जारी कर दी जाएगी। बकी तनख्वाह भी जल्द मिलेगी।
- शादीलाल कपूर, ओएसडी टू सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed