{"_id":"6584746e525dec8df7040267","slug":"latest-update-related-to-covid-19-in-punjab-in-hindi-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: केंद्र ने कहा- पंजाब में कोरोना से एक की मौत, भगवंत मान के स्वास्थ्य मंत्री ने नकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: केंद्र ने कहा- पंजाब में कोरोना से एक की मौत, भगवंत मान के स्वास्थ्य मंत्री ने नकारा
Thu, 21 Dec 2023 11:01 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़/नई दिल्ली
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 21 Dec 2023 11:01 PM IST
सार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को दावा किया कि देश में कोविड-19 के 594 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी कहा है कि हवाई अड्डों पर यात्रियों के लिए कोविड-19 को लेकर आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य करने की फिलहाल कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में कोरोना के नए वेरियंट जेएन.1 के पांव पसारने के कारण बीते दो हफ्ते में 22 लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार सुबह आठ बजे तक केरल में तीन, कर्नाटक में दो और पंजाब में एक व्यक्ति की मौत वायरल बुखार के कारण हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इधर, पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने दावा किया है कि राज्य में अब तक कोरोना का कोई नया केस सामने नहीं आया है। उन्होंने इस बात से भी अनभिज्ञता जाहिर की है कि राज्य में कोरोना के नए वेरिएंट से किसी की मौत हुई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को दावा किया कि देश में कोविड-19 के 594 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी कहा है कि हवाई अड्डों पर यात्रियों के लिए कोविड-19 को लेकर आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य करने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। मंत्रालय ने यह भी कहा है कि भले ही देश में जेएन.1 वेरियंट का पता चला है लेकिन अब तक सामने आए केसों में 92 फीसदी प्रभावितों में मामूली बुखार ही देखा गया है।