फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Latest News of Punjab Panchayat Elections

पंजाब पंचायत चुनावः108336 प्रत्याशी मैदान में, 24066 पंच-सरपंच निर्विरोध चुने

Wed, 26 Dec 2018 12:32 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
Latest News of Punjab Panchayat Elections
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

पंजाब की 13276 ग्राम पंचायतों के 30 दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए अब सरपंच पद के लिए 26512 और पंच पद के लिए 81824 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। इनके भाग्य का फैसला 30 दिसंबर को सूबे के 1,27,87,395 वोटर करेंगे। दरअसल सरपंच पद के लिए 1863 और पंच पद के लिए 22203 उम्मीदवारों के निर्विरोध चुने जाने के बाद बाकी बचे उम्मीदवारों को अपने प्रतिद्वंद्वियों से कड़े मुकाबले के बीच अब मतदाताओं की मेहरबानी की आस है।

विज्ञापन


उधर, विपक्षी दलों ने एक बार फिर से यह मांग उठाई है कि राज्य सरकार निर्विरोध चुनी जाने वाली पंचायतों को गांव के विकास के लिए स्पेशल ग्रांट दें। यही मांग, चुनाव की घोषणा से पहले कई कांग्रेस विधायकों ने भी उठाई थी। लेकिन सरकार की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। गौरतलब है कि पड़ोसी राज्य हरियाणा में यह व्यवस्था है कि निर्विरोध चुनी जाने वाली पंचायत को गांव के विकास के लिए अतिरिक्त पैसा दिया जाता है। 
विज्ञापन


इस संबंध में पंजाब सीएमओ में संपर्क करने पर पता चला कि राज्य सरकार के पास इस बाबत कोई एजेंडा नहीं आया है। इसके अलावा राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण सरकार इस मसले पर कोई घोषणा नहीं कर सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य चुनाव आयुक्त कार्यालय के अनुसार, 22 जिलों में से 12 जिलों की अनेक ग्राम पंचायतों में पंचों-सरपंचों का चुनाव निर्विरोध हुआ है। इनमें बठिंडा जिले में सरपंच पद के 663 उम्मीदवारों के बीच 53 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं जबकि गुरदासपुर में 1783 उम्मीदवारों में से 274, फाजिल्का में 1658 उम्मीदवारों में से केवल एक, होशियारपुर में 2696 उम्मीदवारों में से 329, लुधियाना में 1806 में से 226, रोपड़ में 996 में से 184, कपूरथला में 800 में से 204, एसएएस नगर में 645 में से 91, श्री मुक्तसर साहिब में 791 में से 38, नवांशहर में 706 में से 159, पटियाला में 2077 में से 266, मानसा में 561 में से 38 उम्मीदवार सरपंच के रूप में निर्विरोध चुने गए हैं।

इनके अलावा, पंच पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के बीच बड़ी संख्या में उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। इनमें, बठिंडा में पंच पद के 2102 उम्मीदवारों में से 1412, फाजिल्का में 5628 में से 17, गुरदासपुर में 8237 में से 1466, कपूरथला में 2802 में से 1761, लुधियाना में 6875 में से 3090, श्री मुक्तसर साहिब में 2558 में से 894, मानसा में 1543 में से 1114, पटियाला में 6039 में से 3285, एसएएस नगर में 2497 में से 450, रोपड़ में 2187 में से 2274, नवांशहर में 2346 में से 1676, बरनाला में 1752 में से 14 उम्मीदवार पंच पद के लिए निर्विरोध चुने गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed