हाउस टैक्स पर 40 फीसदी छूट का अंतिम मौका, आज ही जमा करवा दें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेल्फ असेसमेंट स्कीम के तहत हाउस टैक्स पर 40 फीसदी छूट का अंतिम मौका, आज ही जमा करवा दें। दरअसल शहर में मंगलवार से हाउस टैक्स महंगा हो जाएगा। शहरवासियों को इसके बाद से 40 प्रतिशत हाउस टैक्स की छूट नहीं मिलेगी। ऐसे में सेल्फ असेसमेंट स्कीम के तहत इतनी छूट लेने का सोमवार को अंतिम मौका है।
इसके साथ ही प्रशासन पूर्व फौजियों को राहत देने के लिए तैयार नहीं है। आर्मी पर्सन पंजाब की तर्ज पर हर एरिया के मकान को हाउस टैक्स पर छूट देने की मांग कर रहे हैं जबकि प्रशासन की ओर से सिर्फ 12 मरले तक के मकानों में रहने वालों को हाउस टैक्स से छूट दी गई है। लेकिन यह छूट भी उन आर्मी अधिकारियों को मिलेगी जिन्होंने किराएदार नहीं रखे हैं। हाल ही में पूर्व फौजियों का एक प्रतिनिधि मंडल इस मांग को लेकर सलाहकार परिमल राय से भी मिला था। टैक्स से गांव और कालोनियों को बाहर रखा गया है।
फौजी परिवारों में भारी रोष
रिटायर्ड मेजर एवं मनोनीत पार्षद डीएस संधू का कहना है कि फौजी परिवारों में प्रशासन के प्रति भारी रोष है क्योंकि प्रशासन उनकी मांग पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उनका कहना है कि सैनिक कोई अतिरिक्त सुविधा की मांग नहीं कर रहे हैं बल्कि पंजाब में जो सुविधा मिल रही है उसकी ही मांग कर रहे हैं।
हाउस टैक्स जमा न करवाने वालों पर कोई कार्रवाई का प्रावाधान नहीं
नगर निगम केअनुसार मंगलवार से शहरवासियों को सेल्फ असेसमेंट स्कीम के तहत 30 प्रतिशत की छूट मिलेगी। नगर निगम की नोटिफिकेशन के अनुसार 80 हजार हाउस टैक्स पेयर है। जिनमें से करीब 20 हजार से ज्यादा का हाउस टैक्स जमा हो चुका है। नगर निगम की ओर से अभी तक ऐसा कोई नियम नहीं बनाया गया है जिसके तहत टैक्स जमा न करवाने वालों पर कोई कार्रवाई की जा सके।
यहां जमा करवाएं हाउस टैक्स ओबीसी, स्टेट बैंक आफ पटियाला की सभी शाखाओं के अलावा अपने नजदीक ई संपर्क सेंटर में हाउस टैक्स जमा करवा सकते हैं। जो लोग 28 सितंबर तक हाउस टैक्स जमा नहीं करवाएंगे उनसे 25 प्रतिशत अतिरिक्त हाउस टैक्स लिया जाएगा।
नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर राजीव गुप्ता का कहना है कि 40 प्रतिशत तक छूट का फायदा उठाने का सोमवार को अंतिम मौका है इसके बाद 29 जुलाई तक 30 प्रतिशत की ही छूट मिलेगी।
प्रापर्टी टैक्स से इकट्ठा हो चुका है 17.47 करोड़ जबकि कर्मिश्यल इमारतों पर लगे प्रापर्टी टैक्स से नगर निगम चालू वितीय वर्ष के दौरान अभी तक 17 करोड़ 47 लाख रुपये व्यापारियों से इकट्ठा कर चुका है। नगर निगम के अनुसार 20 हजार व्यापारी हर साल प्रापर्टी टैक्स अदा करते है जिनमे से अभी तक 13 हजार 496 व्यापारी प्रापर्टी टैक्स जमा करवा चुके हैं। लेकिन व्यापारियों को सिर्फ पहले दो माह में सेल्फ असेसमेंट स्कीम के तहत टैक्स जमा करवाने पर सिर्फ 10 प्रतिशत की छूट दी जाती है।
विभाग भी जमा करवा रहे हैं सर्विस चार्ज सरकारी मकानों का भी सर्विस चार्ज जमा शुरू हो गया है अभी संबंधित विभाग अपने सरकारी मकानों के हाउस टैक्स जमा करवा रहे हैं जिनके कर्मचारियों सरकारी मकान में रहते हैं। सर्विस चार्ज का रेट हाउस टैक्स के मुकाबले में 75 प्रतिशत है।
अगले साल महंगा होगा हाउस टैक्स अगले साल अगर वर्तमान रेट भी हाउस टैक्स का चार्ज किया गया तो भी हाउस टैक्स महंगा हो जाएगा क्योंकि इस साल ही लोगों में आदत डालने और ज्यादा विरोध न हो इसके लिए पहले दो माह में हाउस टैक्स जमा करवाने वालों को 40 प्रतिशत की छूट दी गई है जबकि यह छूट
हमारा विरोध जाहिर रहेगा कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि हाउस टैक्स के खिलाफ पार्टी का विरोध जारी रहेगा। उनका कहना है कि उनकी पार्टी ने नगर निगम की सदन में भी हाउस टैक्स का विरोध किया था जबकि शहर में हाउस टैक्स की जरूरत ही नहीं है क्योंकि नगर निगम के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। उनका कहना है कि भाजपा ने प्रशासन से शहरवासियों पर हाउस टैक्स का बोझ जबरदस्ती लगवाया है।
किस समय तक कितना मिलेगी छूट
10 अक्तूबर तक 40 प्रतिशत
11 अक्तूबर से 9 दिसंबर तक 30 प्रतिशत
10 दिसंबर से 8 फरवरी 2016 तक 20 प्रतिशत