फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   lady killed after listening news of hoshiarpur school bus accident

जिस एक्सीडेंट से कोई लेना देना नहीं था, उसने दो मासूमों बच्चों से मां को छीन लिया

Mon, 10 Apr 2017 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब) Updated Mon, 10 Apr 2017 09:04 AM IST
विज्ञापन
lady killed after listening news of hoshiarpur school bus accident
होशियारपुर हादसे की खबर सुनकर महिला की मौत
जिस एक्सीडेंट से कोई लेना देना नहीं था, उसने दो मासूम बच्चों से उनकी मां को छीन लिया। वहीं उस हादसे में तीन बच्चों की भी जान चली गई थी। हादसा होशियारपुर में हुआ था। पिकअप और स्कूल बस की आमने सामने की टक्कर में 3 बच्चों और एक ड्राइवर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


जैसे ही हादसे की खबर तस्वीर में दिख रहे इन दोनों बच्चों अंशिका और नमन की मां पूजा को पता चली तो उसे हार्ट अटैक आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उसके बच्चे हादसे वाली बस में नहीं थे।
विज्ञापन


हाजीपुर के गांव खटीगढ़ निवासी बच्चों के पिता ने बताया कि शुक्रवार को ही पूजा का 33वां बर्थ-डे था। पूजा ने रोज की तरह दोनों को स्कूल के लिए तैयार किया। बस स्टॉप तक छोड़ने गई और बच्चों का माथा चूमा बस में बैठा दिया। बच्चे बॉय-बॉय करते हुए बस में सवार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा को घर पहुंचे कुछ ही देर हुई थी कि पड़ोसी ने आकर बताया कि स्कूल की बस का एक्सीडेंट हो गया है और कई बच्चे मर गए हैं। इतना सुनते ही पूजा सन्न रह गई और बिना कुछ बोले ही वहीं बेसुध होकर गिर गई। जब घरवाले डॉक्टर के पास ले गए तो उसे मृत लाया घोषित कर दिया गया।

7 अप्रैल को हुए हादसे में गई थी चार लोगों की जान

lady killed after listening news of hoshiarpur school bus accident
होशियारपुर में मारे गए तीन बच्चों का अंतिम संस्कार
गौरतलब है कि हादसा पंजाब के होशियारपुर में 7 अप्रैल को हुआ था। हाजीपुर-दसूहारोड पर स्कूल बस और आलुओं से लदी महिंदरा पिकअप में हुई टक्कर में भाई बहन समेत तीन बच्चों और बस ड्राइवर की मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान अनिरुद्ध (4) व सुरभि (7), तनिष्क (11) निवासी (सांडपुर) तलवाड़ा व बस ड्राइवर रणजीत सिंह (28) निवासी मोहल्ला पखरू गांव देपुर के रूप में हुई।

वहीं मामले में कार्रवाई करते हुए पंजाब राज्य बाल अधिकार आयोग ने होशियारपुर में गांव सिंहपुर के समीप दसूहा-तलवाड़ा रोड पर एक प्राइवेट स्कूल बस के हादसे का शिकार होने से तीन बच्चों और ड्राइवर की मौत पर उपायुक्त को जांच के आदेश दिए हैं। आयोग के चेयरमैन सुकेश कालिया ने कहा कि इस प्रकार के हादसों को रोकने के लिए जिम्मेवार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और राज्य स्तर पर स्कूल बसों की चेकिंग की जाए।

इसके अलावा परिवहन कार्यालय के मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवाईआई) द्वारा एक्सीडेंट वाली बस की चेकिंग में सामने आया कि उसमें स्पीड गवर्नर लगा हुआ था। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को सुरक्षा प्रदान करने के लिये राज्य स्तर पर बसों की चेकिंग की जाएगी और नियमों की उल्लंघना करने वाली बसों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed