फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   lady bouncers appointment in chandigarh parkings

महिलाओं की सुरक्षा के लिए चंडीगढ़ में सराहनीय पहल, अब ब्रफिक्र होकर निकलें

Mon, 05 Jun 2017 02:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 05 Jun 2017 02:17 PM IST
विज्ञापन
lady bouncers appointment in chandigarh parkings
bouncers
महिलाएं अब बेफिक्र होकर घर से बाहर गाड़ी लेकर निकलें, क्योंकि आपकी सुरक्षा के लिए चंडीगढ़ में सराहनीय कदम उठाया गया है। चंडीगढ़ की पार्किंग जहां महिलाओं के हवाले की जा रही हैं, वहीं सभी पेड़ पार्किंग में महिला बाउंसर भी तैनात की जाएंगी। ये महिला बाउंसर जहां महिला कर्मचारियों की सुरक्षा करेंगी, वहीं कोई हंगामा होने पर उसे भी निपटाएंगी। 15 जून से आर्य इंफ्रा लिमिटेड कंपनी सभी 26 पार्किंग को चलाएगी।
विज्ञापन


कंपनी ने महिलाओं को बेले पार्किंग सुविधा देने का निर्णय भी लिया है। अगर कोई महिला चाहेगी कि वह प्रवेश द्वार पर ही अपनी गाड़ी छोड़ दे तो उनकी पार्किंग में कार लगवाने की जिम्मेदारी कंपनी की ही होगी। यह सुविधा सिर्फ महिला चालकों को ही मिलेगी। मालूम हो कि सभी पेड पार्किंग में 70 प्रतिशत महिला कर्मचारी तैनात होंगी। सोमवार से महिला कर्मचारियों की ट्रेनिंग भी शुरू हो रही है।
विज्ञापन


कंपनी ने अभी तक 153 महिला कर्मचारियों की भर्ती भी कर ली है, जबकि पार्किंगों के लिए 350 कर्मचारी भर्ती करने हैं, जिनमें 250 महिला कर्मचारी नियुक्त होंगी। मालूम हो कि आर्य कंपनी ने शहर की सभी पार्किंग को स्मार्ट बनाकर चलाने के लिए 14 करोड़ 76 लाख रुपये का टेंडर लिया है। महिलाओं को बेले पार्किंग की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed