फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lab Test Reports on General Hospital Website

अब घर बैठे देखिए लैब टेस्ट रिपोर्ट

Fri, 05 Sep 2014 01:42 PM IST
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 05 Sep 2014 01:42 PM IST
विज्ञापन
Lab Test Reports on General Hospital Website

जनरल अस्पताल में कराए गए लैब टेस्ट की रिपोर्ट अब घर बैठे ऑनलाइन देखिए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लैब इनफॉरमेशन सिस्टम (एलआईएस) शुरू किया है, जिसके जरिए अस्पताल की वेबसाइट पर घर बैठे ही टेस्ट रिपोर्ट देखी जा सकेगी।

विज्ञापन


यह सुविधा 6 अगस्त से शुरू कर दी गई थी, लेकिन तकनीकी खराबी की वजह से कामयाब नहीं हो रही थी। अब इसे दुरुस्त कर लिया गया है और पांच सितंबर से मरीज ऑनलाइन रिपोर्ट का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन


जिन मरीजों के घर पर नेट की सुविधा नहीं है। उन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से मैसेज के जरिए रिपोर्ट भेजी जाएगी। मैसेज की सुविधा हर मरीज के लिए होगी।

ऑन लाइन ऐसे देखगें टेस्ट रिपोर्ट

Lab Test Reports on General Hospital Website

ऑनलाइन टेस्ट रिपोर्ट देखने के लिए मरीजों को रजिस्ट्रेशन के दौरान मिलने वाले मेडिकल कार्ड पर उनका यूजर नेम और पासवर्ड दिया जाएगा। इसके जरिए हॉस्पिटल की वेबसाइट gh6pkl.com पर रिपोर्ट देखी जा सकेगी।

ऐसा हो सकता है यूजर नेम और पासवर्ड
हॉस्पिटल की वेबसाइट : gh6pkl.com
यूजर नेम : 168007
पासवर्ड : STCW

पूरी तरह ऑनलाइन होगा अस्पताल

Lab Test Reports on General Hospital Website

जनरल अस्पताल दिसंबर 2014 तक पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएगा। प्रदेशभर में पंचकूला को पायलट प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। यहां सफलता मिलने के बाद अन्य जिला अस्पतालों में भी हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन्फार्मेशन सिस्टम के तहत यह सुविधा शुरू की जाएगी।

वेब पोर्टल से ये लाभ भी मिलेंगे
वेब पोर्टल के जरिए डॉक्टरों की ड्यूटी या छुट्टी का भी पता लगाया जा सकेगा। इसके अलावा मरीज इलाज के लिए डॉक्टर से समय भी ले सकेंगे। अस्पताल में कौन से इक्यूपमेंट खराब हैं, कौन सी जांच होगी और कौन सी नहीं, इसकी भी घर बैठे जानकारी मिल सकेगी।

डॉक्टर से चेकअप कराने के बाद लैब टेस्ट रिपोर्ट के लिए मरीजों को अब घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हॉस्पिटल की वेबसाइट और मोबाइल पर मैसेज के जरिए ही मरीज लैब रिपोर्ट देख सकेंगे।
- डॉ. ऊषा गुप्ता, पीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed