{"_id":"30ae50512e5a0cb638fa5ccc21b93bff","slug":"lab-attendent-died-and-burned-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सोए लैब अटेंडेंट की चारपाई बनी चिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में सोए लैब अटेंडेंट की चारपाई बनी चिता
ब्यूरो/अमर उजाला, सफीदों
Updated Tue, 27 Jan 2015 12:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में अकेले सोए लैब अटेंडेंट की सुबह न सिर्फ जलने से मौत हो गई, ब्लकि उसका शव चारपाई पर ही जलकर कंकाल बना हुआ था। मृतक स्कूल में लैब अटेडेंट के पद पर कार्यरत था।
विज्ञापन
हरियाणा के सफीदों में हुई इस घटना की सूचना पाकर डीएसपी हरेंद्र कुमार, शहर थाना प्रभारी भारतेंद्र कुमार मौके पर पहुंचकर स्थित का जायजा लिया।
गांव कुरड़ निवासी 50 वर्षीय रामफल मलिक पिछले कई वर्षों से अपनी पूरे परिवार के साथ माडर्न कालोनी में रह रहा था। परिवार के अन्य सदस्य पिछले तीन दिनों से घर पर नहीं थे।
विज्ञापन
रामफल मलिक शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लैब सहायक के पद पर तैनात था। मामले की सूचना पूरे शहर में आग की तरह फैल गई और सैकड़ों लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
सफीदों पुलिस द्वारा मामले में गहनता से जांच करने के लिए जींद से एफएसएल टीम को बुलाया गया। एफएसएल टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए। मृतक के भाई दयानंद मलिक ने बताया कि उसके भाई रामफल का पड़ोसियों के साथ झगड़ा चल रहा था। जिसकी 22 जनवरी को सफीदों कोर्ट में पेशी हुई थी।
रामफल का लड़का युद्धवीर अपनी मां और बहन के साथ चरखी दादरी चले गए थे। जिसके बाद रामफल घर पर अकेला था। रविवार को उसे स्कूल जाना था। जिसे लेकर उसे फोन किया गया तो उससे संपर्क नहीं हो पाई।
किसी व्यक्ति ने उसके मकान पर जाकर देखा तो उसका शव चारपाई पर जला हुआ मिले। उन्होंने इस मामले में पुलिस से गहनता पूर्वक जांच करके मौत के कारणों को पता करने की अपील की है।