फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kuldeep Bishnoi changed his bio on Twitter

Haryana News: कुलदीप बिश्नोई के ट्विटर से कांग्रेस गायब, मगर कांग्रेसी मौजूद, अब भी लगी राजीव, सोनिया और राहुल की फोटो

Tue, 14 Jun 2022 12:08 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 14 Jun 2022 12:08 AM IST
सार

कुलदीप कांग्रेस में ही रहेंगे या भाजपा में जाएंगे, इसे लेकर अभी उन्होंने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। वह देखो और इंतजार करो वाली स्थिति में हैं। कांग्रेस ने अभी उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित नहीं किया है। ऐसे में कुलदीप जल्दबाजी में नहीं दिख रहे। 

विज्ञापन
Kuldeep Bishnoi changed his bio on Twitter
कुलदीप बिश्नोई के ट्विटर की स्क्रीनशॉट तस्वीर। - फोटो : @bishnoikuldeep

विस्तार

हरियाणा के आदमपुर से विधायक कुलदीप बिश्नोई के ट्विटर हैंडल से अब कांग्रेस गायब है लेकिन कांग्रेसी मौजूद हैं। उन्होंने दो बार सांसद रहने और चौथी बार विधायक होने का जिक्र ट्विटर पर किया है लेकिन कांग्रेस शब्द कहीं नहीं है। उन्होंने ट्विटर हैंडल पर से अभी राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के फोटो नहीं हटाए हैं।

विज्ञापन


राजीव के साथ उनके पिता व पूर्व सीएम भजन लाल का फोटो हैं तो सोनिया और राहुल के साथ कुलदीप के दो अलग-अलग फोटो में खुद हैं। एक अन्य फोटो में कुलदीप अपने पिता भजन लाल के साथ हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि वह भिवानी व हिसार से दो बार सांसद रहे। आदमपुर विधानसभा से चौथी बार विधायक हैं। उन्होंने सिर्फ सांसद और विधायक लिखा है, कांग्रेस शब्द अब उनके ट्विटर पर विधायक के साथ नहीं है। 
विज्ञापन


कुलदीप ने सोमवार सुबह एक और ट्वीट किया है। उन्होंने शुभ प्रभात के साथ लिखा कि कागजों पे लिखकर जाया कर दूं, मैं वो शख्स नहीं। वो शायर हूं, जिसे जमाने के दिलों पे लिखने का हुनर आता है। बिश्नोई कांग्रेस हाईकमान से नाराज होने के बाद लगातार ट्वीट कर रहे हैं। राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार को वोट देने पर कांग्रेस ने उन्हें सभी पदों से निष्कासित कर दिया है, इसके बाद से उनके ट्वीट शेरो-शायरी के साथ आ रहे हैं। कुलदीप कांग्रेस में ही रहेंगे या भाजपा में जाएंगे, इसे लेकर अभी उन्होंने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। वह देखो और इंतजार करो वाली स्थिति में हैं। कांग्रेस ने अभी उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित नहीं किया है। ऐसे में कुलदीप जल्दबाजी में नहीं दिख रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed