फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ku will now be updated on the website of each department's

केयू की वेबसाइट पर अपडेट होगा अब हर विभाग का प्रोफाइल

Tue, 26 Aug 2014 01:36 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 26 Aug 2014 01:36 AM IST
विज्ञापन
केयू प्रशासन ने नया सत्र शुरू होते ही विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर हर विभाग के प्रोफाइल को अपडेट करने का निणर्य लिया है। प्रशासन के आदेशानुसार अगले कुछ दिनों में सभी विभाग अपने विभाग के प्रोफाइल को तैयार करेंगे व इससे आईटी सेल को भेजंगे।
विज्ञापन


खास बात यह है कि अपने प्रोफाइलो के साथ-साथ विभागों में होने वाली हर तरह की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, लेक्चर, सेमीनार, कॉन्फ्रेंस सहित सभी गतिविधियों के बारे में जानकारी समय से पहले आईटी सेल को देनी होगी ताकि विभागों में आने वाले विद्यार्थियों को अपने विभाग की हर गतिविधि नोटिस बोर्ड के साथ-साथ विश्वविद्यालय के वेबसाइट से मिल सके।
विज्ञापन


इस निणर्य के तहत शैक्षणिक एवं विद्यार्थियों से संबंधित हर तरह की जानकारी वेबसाइट पर डालने का निणर्य लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन नए सत्र में ज्यादा से ज्यादा एक्टिविटी के माध्यम से विद्यार्थियों को वेबसाइट से जोड़ना चाहता है ताकि घर बैठे विद्यार्थी को भी वेबसाइट के माध्यम से जानकारी उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन विभागों का प्रोफाइल पहले से ही वेबसाइट पर उपलब्ध है, वे विभाग के प्रोफाइल को फिर से अपडेट कर भेज सकते हैं। आईटी सेल के इंचार्ज प्रोफेसर सुनील ढींगड़ा के अनुसार विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से सूचनाएं प्राप्त कर रहे हैं।

लेकिन आईटी सेल में होने वाली शैक्षणिक कार्यक्रमों से विभागों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों से जोड़ना चाहता है। इसलिए इस सत्र में आए दिन होने वाले गतिविधियों को फोकस किया जा रह है। उन्होंने बताया कि सभी विभागों को इस संबंध में सूचना भेज दी गई है।


ऑफिशियल ईमेल आईडी को प्रयोग करना होगा
कुलपति डॉ. डीडीएस संधू ने पिछले दिनों विश्वविद्यालय के विभिन्न विभाग के बीच ई-मेल के माध्यम से संवाद करने के निर्देश दिए थे। उन्हीं आदेशानुसार अब हर यूजर को ऑफिशियल ई-मेल आईडी को प्रयोग करना होगा। सभी अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारी ऑफिशियल ई-मेल आईडी को प्रयोग करें, इसके लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed