फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   know here, narendra modi save girl child plan

जानिए, क्या है मोदी की बेटी बचाओ योजना, क्या फायदे?

Fri, 23 Jan 2015 12:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 23 Jan 2015 12:33 PM IST
विज्ञापन
know here, narendra modi save girl child plan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांशी योजना सुकन्या समृद्धि योजना आखिर है क्या और इसके क्या फायदे हैं। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 10 साल से कम उम्र की बेटी के खाते खोले जा सकेंगे। इसमें कम से कम एक हजार रुपये जमा कराए जा सकते हैं। कोई पिता चाहे तो बेटी के इस खाते में दस हजार से डेढ़ लाख रुपये तक डाल सकते हैं।

विज्ञापन

सरकार की तरफ से इन खाताधारकों को दूसरे खातों से ज्यादा ब्याज दिया जाएगा। इसके अलावा उस लड़की के पिता पर इस राशि पर इनकम टैक्स भी नहीं लगेगा। बेटी के 20 साल पूरी होने के बाद बैंक से यह राशि निकाली जा सकेगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर भी पूरे देश में योजना को लागू करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना के बाद कोई भी बेटी अपने पिता पर बोझ नहीं समझी जाएगी, बल्कि वे अपने पिता के सुख में सहयोगी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के अहम बिंदू

know here, narendra modi save girl child plan

-चंडीगढ़ समेत देश के 100 जिलों में योजना शुरू
-जन्म से लेकर दस वर्ष की आयु तक कभी भी खाता खोला जा सकेगा
-योजना शुरू होने के वक्त जिन बालिकाओं की उम्र दस वर्ष हो चुकी है, उनके अभिभावक भी खाता खोल सकेंगे
-योजना की सुविधा केवल दो बेटियों के लिए ही मिलेगी। लेकिन जुड़वां बेटियां पैदा होने पर तीसरी को भी लाभ मिलेगा
-किसी भी डाकघर अथवा सरकार द्वारा अधिसूचित बैंक शाखा में एक हजार रुपये से खाता खोल सकेंगे
-हर साल न्यूनतम एक हजार और अधिकतम डेढ़ लाख रुपये जमा कराए जा सकते हैं
-खाता खोलने से चौदह साल तक धन जमा कराना होगा
-खाते की परिपक्वता अवधि उसके खोले जाने से 21 वर्ष पूरे हो जाने पर ही होगी
-फिलहाल यह तय नहीं हुआ है कि इस योजना के तहत जमा खाते पर कितना ब्याज मिलेगा

पांच बेटियों को पासबुक सौंपी

know here, narendra modi save girl child plan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत की धरती पर बेटियों के सुनहरे भविष्य को लेकर सुकन्या समृद्धि योजना का शुभारंभ किया और पीएम ने प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों की पांच बेटियों को पासबुक सौंपी। इनमें पानीपत व करनाल की दो-दो और चंडीगढ़ की एक बेटी शामिल रही।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर भी पूरे देश में योजना को लागू करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना के बाद कोई भी बेटी अपने पिता पर बोझ नहीं समझी जाएगी, बल्कि वे अपने पिता के सुख में सहयोगी होगी।

पीएम ने इनको सौंपी पासबुक

know here, narendra modi save girl child plan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में प्रदेश के अलग-अलग जिलों की पांच बेटियों को सुकन्या समृद्धि योजना के तहत पासबुक सौंपी।

इनमें पानीपत के नारायण सिंह पार्क निवासी धीरज बरेजा की बेटी काशवी बरेजा को खाता खोला। काशवी का खाता उनके पिता धीरज बरेजा ने खुलवाया है। करनाल के सेक्टर-14 अर्बन इस्टेट निवासी अनिल कुमार की बेटी पावनी को पासबुक सौंपी।

पावनी का खाता उनकी मां ममता ने खुलवाया है। तीसरी पासबुक सेक्टर-14 अर्बन इस्टेट निवासी अरुण गोयल की बेटी आरशिया को दी गई है। आरशिया का खाता उनकी मां ज्योति गोयल ने खुलवाया है। चौथी पासबुक चंडीगढ़ सेक्टर-21 निवासी वाईपी कुमार की पुत्री अमूल्या येरान को दी गई। उनका खाता उनकी मां अमनीत पी. कुमार ने खुलवाया है। पांचवीं पासबुक पानीपत के इसराना निवासी नरेंद्र कुमार की बेटी पलक को दी गई। पलक का खाता उनके पिता नरेंद्र कुमार ने खुलवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed