फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   How to be Safe from Sunburn in Summers

सावधान, सूरज की किरणें कहीं जला न दें आपको

Sun, 08 Jun 2014 01:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 08 Jun 2014 01:41 PM IST
विज्ञापन
How to be Safe from Sunburn in Summers

सुबह आठ बजे के बाद चिलचिलाती धूप और दिन चढ़ते ही लू के थपेड़े...। ऐसे में थोड़ी सी असावधानी आपकी त्वचा को बीमार कर सकती है।

विज्ञापन


स्किन स्पेशलिस्ट के अनुसार, बढ़ते तापमान के बीच चिलचिलाती धूप में फोटो डर्मेटाइटिश, फोटो कान्टेक्ट डर्मेटाइटिश, पॉली मार्फस लाइट इरप्शन का खतरा रहता है और ये तमाम बीमारियां सन बर्न की वजह से होती है।

शहर के सरकारी अस्पतालों में इन दिनों रोजाना 30-35 केस सन बर्न के आ रहे हैं।

हेयर कलर लगाकर न निकलें धूप में

How to be Safe from Sunburn in Summers

दोपहर 12 से तीन बजे के बीच चिलचिलाती धूप होती है। इस समय तापमान ज्यादा होने के कारण यूबीबी किरणें अधिक होती हैं, जो स्किन के लिए हानिकारक हैं। तेज धूप में हेयर कलर लगाकर निकलने से कन्टेक्ट डर्मेटाइटिश का भी खतरा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये बीमारियां होती है सन बर्न से

How to be Safe from Sunburn in Summers

फोटो डर्मेटाइटिश
- पूरा चेहरा लाल होना
- चेहरे पर जलन

फोटो कन्टेक्ट डर्मेटाइटिश
- चेहरे पर काले धब्बे
- खुजली होना
- पानी वाले छाले

पॉली मार्फस लाइट इरप्शन
- सफेद छोटे-छोटे दाने के साथ खुजली
- चेहरा, हाथ, गर्दन के पीछे सफेद या लाल रंग का धब्बा
- धब्बे के साथ खुजली या जलन

विज्ञापन

ये सावधानी बरतें सन बर्न से बचने को

How to be Safe from Sunburn in Summers
- छाता लेकर धूप में निकलें
- सन स्किन लोशन दिन में दो बार लगाएं  
- कॉटन के कपड़े पहनें
- पूरी बाजू और ढीले कपड़े पहनें
- लाइट कलर के कपड़े पहनें
- धूप में निकलने से पहले भरपूर पानी पीएं
- रोजाना कम से कम 10 गिलास पानी पीएं

ये कहना है स्किन स्पेशलिस्ट्स का

How to be Safe from Sunburn in Summers
तेज धूप की वजह से सन बर्न के रोजाना 25-30 केस आ रहे हैं। इनमें फोटो डर्मेटाइटिश, फोटो कान्टेक्ट डर्मेटाइटिश के मरीज ज्यादा होते हैं।  
- डा. राजीव कौड़ा, स्किन स्पेशलिस्ट, सेक्टर-16 डिस्पेंसरी

एक मई के बाद से ही सन बर्न के केस आने लगे हैं। अब रोजाना 30-35 ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं। इस समय पॉली मार्फस लाइट इरप्शन, फोटो डर्मेटाइटिश के ज्यादातर मामले आ रहे हैं। इनसे बचाव के लिए सावधानी जरूरी है।
- डा. विकाश शर्मा, स्किन स्पेशलिस्ट, नेशनल स्किन हॉस्पिटल, एमडीसी, सेक्टर-5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed