बिजली उपभोक्ताओं के लिए काफी अहम खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग के पास मार्च या अप्रैल में ली गई रीडिंग का डाटा मौजूद है। लेकिन, मई या जून में ली गई रीडिंग का डाटा नहीं है। ऐसे में सितंबर या अक्तूबर में जो बिजली का बिल आएगा वह भारी भरकम हो सकता है।
उदाहरण के तौर पर अगर आपका बिलिंग साइकिल 20 अप्रैल से 20 जून है और 20 अप्रैल को आपके मीटर की रीडिंग 32510 थी और अब 20 अगस्त को रीडिंग 34715 होगी तो आपका अगला बिल 2205 यूनिट के हिसाब से आएगा।
इस बिल में वह राशि घटा दी जाएगी जो कि आपने एवरेज बिल के हिसाब से जमा की है। इस बार जितनी ज्यादा राशि जमा कराई होगी उतनी ज्यादा राहत उपभोक्ताओं को अगले बिल में मिलेगी।
दीवाली जमा कराना पड़ सकता है भारी बिल
अक्टूबर में फेस्टिवल सीजन में अगर आप चाहते हैं कि आपका बजट न बिगड़े तो आप अभी से बिजली विभाग की ओर से भेजे गए एवरेज बिल में दी गई राशि को जमा न कराएं।
इसकी जगह आप अपना पिछले साल का अप्रैल से जून का बिल देख लें और उस हिसाब से खुद बिल की राशि का आकलन कर उसे जमा कराएं।
अगर आपने ऐसा नहीं किया तो अक्टूबर में आपको बिजली का भारी बिल देना पड़ सकता है, जिससे आपकी दीवाली या अन्य त्योहार खराब हो सकते हैं।
जल्दी जमा कराएं बकाया बिजली का बिल
बिजली विभाग उपभोक्ताओं को जनवरी से मार्च या फरवरी से अप्रैल के बिल की राशि के हिसाब से वर्तमान में एवरेज बिल भेज रहा है। यानी उपभोक्ताओं से बिजली के पिछले बिल की राशि को जमा कराने को कहा जा रहा है।
शहर के अधिकतर उपभोक्ताओं का पिछला बिल कम था, क्योंकि जनवरी से मार्च के महीनों के बीच में एसी नहीं चला था। वहीं अप्रैल से जून के बीच लोगों के घरों में एसी चलने से ज्यादा यूनिट खर्च हुई है।
बिल देखकर अंदाजा हो जाएगा अगले बिल का
बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार अगर लोग पिछले साल का अप्रैल से जून का बिल देखेंगे तो उन्हें अंदाजा लग जाएगा कि इस बार उनका बिल कितना होना चाहिए। इस अंदाजे के हिसाब से वह बिल जमा करा सकते हैं।
अगर किसी ने ज्यादा राशि जमा करा दी है तो वह अगले बिल में एडजस्ट हो जाएगी। बिजली विभाग ने इस संबंध में ई संपर्क केंद्रों को भी निर्देश दे दिए हैं और उन्हें उपभोक्ताओं से वह राशि लेने को कह दिया है जो कि वह जमा कराना चाहते हैं।