फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Know Here about Honda Mobilio Car

आपका दिल जीत लेगी साढ़े 6 लाख की मोबिलियो

Sat, 02 Aug 2014 12:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 02 Aug 2014 12:24 PM IST
विज्ञापन
Know Here about Honda Mobilio Car

होंडा की नई कार मोबिलियो ने चंडीगढ़ के लोगों का दिल जीत लिया है। जी हां, यह कार है ही इतनी खूबसूरत। इसे बाहर से देखो तो कई एमपीवी के साथ इसमें आपको नजर आएंगी एक सेडान की खूबियां। ड्राइविंग सीट संभालेंगे तो कार आप में आत्मविश्वास भर देगी।

विज्ञापन


मोबिलियो की इन्हीं खूबियों के कारण ही सिटी में इसकी दो सौ के आसपास बुकिंग हो चुकी हैं। कुछ लोगों को तो इसकी डिलीवरी भी की जा चुकी है। वहीं कुछ को इंतजार है अब इस कार के स्पोर्ट्स वर्जन यानी मोबिलियो आरएस का, जो कि सितंबर में मार्केट में आएगी।
विज्ञापन


चंडीगढ़ के होटल ताज में होंडा कार इंडिया लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट और डायरेक्टर रमन शर्मा ने कहा कि होंडा की यह कार इस रीजन में किए गए सर्वे के मुताबिक डिजाइन की गई है। उन्होंने कहा कि मोबिलियो एक संपूर्ण पारिवारिक कार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी अब तक देशभर में नौ हजार बुकिंग हो चुकी हैं। चंडीगढ़ में दो सौ कार की बुकिंग की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि कंपनी ग्रेटर नोएडा और राजस्थान के प्लांट में 2.40 लाख कार तैयार कर रही हैं। वर्ष 2013 में कंपनी ने 5.5 लाख इकाइयों की सेल की।

खासियत
-स्पोर्टी डिजाइन
-आर एस फ्रंट और रियर बंपर
-एलईडी लैंप के साथ प्रोजेक्टर हैडलैंप
-आकर्षक और खास प्रकार के एलाय व्हील
-स्पोर्टी क्रोम ग्रिल
-स्टाइलिश टेल गेट स्पायलर
-साइड सिल गार्निश
-घुमावदार इंडिकेटर

सुरक्षा फीचर

- सुरक्षा बढ़ाने और टक्कर रोकने के लिए फ्रेम में उच्च टेंसिल के स्टील का प्रयोग
- एक्टिव और पैसिव सुरक्षा तकनीक
- फ्रंट ड्यूल एसआरएस एयरबैग
- अचानक ब्रेक लगाने पर व्हील लाक करने से रोकने वाले एंटी लॉक ब्रेक सिस्टम (एबीएस)
- ब्रेक लगाने की सुविधा को बढ़ाने वाले इलेक्ट्रिक ब्रेक डिस्ट्रिब्यूशन (ईबीडी)
- लोड लिमिट और झटके को कम करने वाली प्रीटेंशनर सीट
- मोबिलियो का फ्रंट ढांचा पेडेस्ट्रियन इंजरी मिटिगेशन टेक्नोलाजी युक्त

ट्रांसमिशन

मोबिलियो मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ पेट्रोल और डीजल वेरिएंट में ई, एस और वी में है। स्पोर्टी लुक वाली मोबिलियो आरएस ग्रेड डीजल में है।

कीमत (पेट्रोल)
मोबिलियो ई 6,52,000
मोबिलियो एस 7,53,900
मोबिलियो वी 8,79,900
कीमत (डीजल)
मोबिलियो ई 7,92,000
मोबिलियो एस 8,63,000
मोबिलियो वी 9,79,000
मोबिलियो आरएस 10,89,000
(कीमत चंडीगढ़ के एक्स शोरूम के अनुसार है)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed