फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Know Benefits of Mobile Apps

मोबाइल ऐप्स की ये खूबियां क्या जानते हैं आप

Thu, 26 Jun 2014 01:12 PM IST
शंकर सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़
शंकर सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 26 Jun 2014 01:12 PM IST
विज्ञापन
Know Benefits of Mobile Apps

सेक्टर 19 के 26 वर्षीय करण कहते हैं कि उनके  दिन की शुरुआत ही एप्स से होती है। उन्होंने अपने मोबाइल में अलार्म की एप्स डाउनलोड की है जो उन्हें सहीं समय पर उठा देती है।

विज्ञापन


करण ने बताया कि वैसे तो अलार्म मोबाइल में भी होता है, लेकिन अलार्म एप्स में आप पूरे हफ्ते का अलार्म सेट कर सकते हैं। इसके अलावा करण के फोन में दोस्तों के साथ चैट करने के लिए व्हाट्स एप, वाइबर और स्काइप जैसी एप्स भी शामिल हैं।
विज्ञापन


करण ने बताया कि आजकल स्मार्ट फोन कम प्राइस रेंज में आने लगे हैं। इसलिए हर कोई आज अपने पास स्मार्ट फोन की मदद से एप्स को डाउनलोड करता है।

बजट को करते हैं ऐप से कंट्रोल

Know Benefits of Mobile Apps

एसडी कॉलेज के स्टूडेंट गुरकीरत सिंह ने कहा कि वह महीने का हिसाब रखने के लिए पहले अलग से बजट बनाते थे, लेकिन अब एक्सपेंस कैलकुलेटर ऐप्स की मदद से वह अपना हिसाब किताब मोबाइल के द्वारा ही करने लगे हैं।

उन्होंने बताया कि इस ऐप्स में आप अपने पेट्रोल, खाने पीने, किताबें खरीदने और इत्यादि खर्चों का हिसाब किताब ऑटोमेटिकली पा सकते हैं। इस ऐप्स में आपको सिर्फ अपनी बजटेड अमाउंट एड करनी पड़ेगी और यह ऐप आपको हर दिन बताएगा कि आपके पास कितना बैलेंस अवेलेबल है और आप कितना खर्चा कितनी चीजों में कर सकते हैं।

नई ऐप बनाने की तैयारी

Know Benefits of Mobile Apps

शहर की आईटी कंपनी इंफोसिस में तकनीकी विशलेषत के तौर पर कार्यरत विशाल ने बताया कि ऐप्स एक बेहतरीन जरिया है ऑनलाइन बिजनेस का।

उन्होंने बताया कि वह जल्द ही अपनी एक नई ऐप बना रहे हैं जिसमें लोगों को रेस्टोरेंट, होटल और शोपिंग मॉल से डिस्काउंट की सुविधा मिल सकेगी। वह भी सिर्फ अपने फेसबुक पेज पर प्रमोशन करके। उन्होंने कहा कि धीरे धीरे ऐप आने वाली जरूरत बन जाएगा।

विज्ञापन

ऐप्स से बिजनेस में हुआ 40 प्रतिशत का मुनाफा

Know Benefits of Mobile Apps

आजकल बिजनेसमैन भी अपने कारोबार को ऐप्स का रूप देकर अपने बिजनेस को एक नया मोड़ दे रहे हैं। इसी लिस्ट में शामिल है ट्राइडील की ऐप्स।

ट्राइडील के मालिक समीर शर्मा ने बताया कि उन्होंने ट्राइडील की स्थापना साल 2012 में की थी और साल 2013 में उन्होंने अपने बिजनेस की नई ऐप लांच की। उन्होंने कहा कि ऐप्स से उनके बिजनेस को बहुत फायदा मिला।

उन्होंने कहा कि ऐप बनने के बाद उनके यूजर्स में बढ़ोतरी हुई और अभी तक उनके रेवेन्यु में ऐप्स की वजह से 40 प्रतिशत का बढ़ावा हुआ है।

साहिल ने बताया कि इस ऐप में शहर के लोग ट्राइसिटी के किसी भी बड़े होटल, रेस्टोरेंट और क्लब में डिस्काउंट की सुविधा पा सकते हैं। यह ऐप्स एंड्रॉयड और आई फोन दोनों में अवेलेबल है।

उन्होंने बताया कि उनके बिजनेस के 45 प्रतिशत कस्टमर ऐप के जरीए ही बने हैं। अभी फिलहाल ट्राईडील 400 से ज्यादा ऑफर्स उपलब्ध है।

युवाओं की टॉप फाइव पसंदीदा एप्स

Know Benefits of Mobile Apps
1- व्हाट्स एप
2- बुक माय शो
3- जस्ट डायल
4- ऑनलाइन कैब्स

5- एक्सपेंस कैलकुलेटर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed