फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Know about Siswan Dam Of Mohali

सिसवां डैम: चंडीगढ़ के पास है ये बेहतरीन पर्यटन स्थल, ले सकते हैं नेचुरल हट में रहने और ट्रैकिंग का मजा

Sat, 22 Jul 2023 11:16 AM IST
निवेदिता वर्मा डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 22 Jul 2023 11:16 AM IST
सार

पर्यटकों की सुविधा के लिए सिसवां डैम में घूमने के लिए चार ट्रैकिंग ट्रैक बनाए गए हैं। इसमें सबसे छोटा ट्रैक 750 मीटर का है। इसका नाम ‘लाइटर मून’ रखा गया है। दूसरा ट्रैक ‘मून वॉक’ हैजो डेढ़ किलोमीटर लंबा है। तीसरे ट्रैक का नाम ‘नो योर नेचर’ रखा गया है। ट्रैक का नाम आत्मनिरीक्षण ट्रैक रखा गया है।

विज्ञापन
Know about Siswan Dam Of Mohali
सिसवां डैम - फोटो : फाइल

विस्तार

अगर आप मोहाली आएं तो सिसवां डैम घूमना न भूलें। चंडीगढ़ की सुखना लेक की तर्ज पर विकसित किया गया मोहाली का सिसवां पर्यटन स्थल (सिसवां नेचर अवेयरनेस कैंप) लोगों के आकर्षण का केंद्र बन चुका है। यहां पर लोगों को हर्बल पार्क, कैंटीन, टेंट हाउस और बोटिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।  

विज्ञापन

 
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस ड्रीम प्रोजेक्ट का 24 अगस्त, 2021 को तत्कालीन वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने औपचारिक रूप से उद्घाटन किया था। अभी यहां पर लोगों के घूमने के लिए ट्रैकिंग ट्रैक, टेंट हाउस, कैंटीन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। रात्रि विश्राम के लिए विभाग ने यहां पर अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ प्राकृतिक झोपड़ियां बनाई हैं। यहां पर घूमने आने वाले पर्यटक बुकिंग करवाकर इनमें रुक सकते हैं। जल्द ही इन टेंट हाउस की ऑनलाइन प्लेटफार्म पर भी बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 
विज्ञापन


पर्यटकों के लिए हैं चार ट्रैकिंग ट्रैक
पर्यटकों की सुविधा के अनुसार घूमने के लिए यहां पर चार ट्रैकिंग ट्रैक बनाए गए हैं। इसमें सबसे छोटा ट्रैक 750 मीटर का है। इसका नाम ‘लाइटर मून’ रखा गया है। दूसरा ट्रैक ‘मून वॉक’ हैजो डेढ़ किलोमीटर लंबा है। तीसरे ट्रैक का नाम ‘नो योर नेचर’ रखा गया है। इसकी लंबाई दो किलोमीटर है। सबसे बड़ा ट्रैक तीन किलोमीटर का है। इसका नाम आत्मनिरीक्षण ट्रैक रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन चीजों पर है पाबंदी
वन्य जीव को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इस बात को ध्यान में रखते हुए यहां पर कुछ पाबंदियां लगाई गई हैं। इस इलाके में तेज ध्वनि में संगीत बजाना वर्जित है। इसके अलावा यहां पर कोई फायर कैंप भी नहीं किया जा सकता है और नशीले पदार्थों का सेवन करना भी वर्जित है।


जल्द मिलेंगी यह सुविधाएं
वन विभाग के अलावा यहां पर वन्य जीव विभाग की ओर से एक म्यूजियम तैयार किया जा रहा है। इसमें लाइट एंड म्यूजिक शो की सुविधा उपलब्ध होगी। इसमें रंग-बिरंगी लाइट के साथ अलग-अलग प्रकार के पक्षियों की आवाज सुनाई जाएंगी। इसके अलावा वन विभाग की ओर से करीब एक महीने बाद यहां पर हॉपर बैलून (पर्यटकों को लेकर हवा में उड़ने वाला हॉट बैलून) की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जो कि पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसका आनंद लेकर लोग आसमान से नीचे का नजारा ले सकेंगे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed