फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Know About KBC Contestant Himanshu Dhuriya

ऊंचाई से घबराने वाले हिमांशु ने केबीसी में जीती इतनी रकम, बोले-पायलट बनना मेरा पैशन

Wed, 11 Sep 2019 12:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुक्तसर/आनंदपुर साहिब (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुक्तसर/आनंदपुर साहिब (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 11 Sep 2019 12:26 AM IST
सार

  • माना जा रहा है कि हिमांशु पिछले सभी सीजन में आए प्रतियोगियों में सबसे यंग व फास्ट एंड फिंगर प्रतियोगी भी हो सकते हैं
  • वे रायबरेली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी में बतौर पायलट प्रशिक्षण ले रहे हैं
  • हिमांशु एक करोड़ रुपये तक के लिए 15 प्रश्न तक जा पहुंचे थे, जो इतिहास से संबंधित था

विज्ञापन
Know About KBC Contestant Himanshu Dhuriya
अमिताभ बच्चन के साथ हिमांशु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनी टीवी के बहुचर्चित रिएलिटी गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में जाने वाले अनेक लोग लाखों-करोड़ों रुपये जीतने का सपना पूरा करना चाहते हैं। कुछ तो अपनी कोशिशों से इतिहास ही रच देते हैं। इसी तरह मूल रूप से पंजाब के आनंदपुर साहिब के रहने वाले 19 वर्षीय हिमांशु धूरिया ने केबीसी में पहुंचकर पचास लाख रुपये जीत अपने सपने तो पूरे किए ही, वहीं केबीसी के इस सीजन के सबसे यंग व फास्ट एंड फिंगर प्रतियोगी होने का गौरव भी हासिल किया है। 

विज्ञापन


हिमांशु इस सीजन में सबसे कम उम्र के प्रतियोगी तो रहे हैं, वहीं उन्होंने 2.4 सेकेंड में फास्ट एंड फिंगर प्रश्न का जवाब देकर इस सीजन के सबसे कम समय में ये राउड जीतने का श्रेय भी हासिल किया है। ये भी माना जा रहा है कि हिमांशु पिछले सभी सीजन में आए प्रतियोगियों में सबसे यंग व फास्ट एंड फिंगर प्रतियोगी भी हो सकते हैं।

विज्ञापन

बता दें कि हिमांशु पायलट बनना चाहते हैं और इसके लिए वे रायबरेली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी में बतौर पायलट प्रशिक्षण ले रहे हैं। ‘अमर उजाला’ के साथ बातचीत में हिमांशु ने बताया कि उसका सपना बचपन से ही पायलट बनने का रहा है। मगर उसे ऊंचाई से बहुत डर लगता है। फिर भी उसने पायलट बनने के सपने को ही चुना, क्योंकि ये उसका पैशन है। 

प्रशिक्षण के दौरान जब वे ऊंचाई से नीचे देखते थाे तो शुरु में घबराहट भी होती थी। मगर पायलट बनने के सपने के पीछे के जुनून ने सब डर भगा दिया। हिमांशु ने कहा कि केबीसी में अमिताभ बच्चन के सामने शुरू में कुछ नवर्सनेस जरूर हुई, मगर बाद में तो अमिताभ भी उसका कॉन्फिडेंस देख हतप्रभ रह गए। गौरतलब है कि हिमांशु एक करोड़ रुपये तक के लिए 15 प्रश्न तक जा पहुंचे थे, जो इतिहास से संबंधित था। मगर उन्होंने रिस्क न लेते हुए इस प्रश्न को क्विट कर दिया और पचास लाख रुपये की धनराशि जीत ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed