फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   knock of diarrhea, found 15 new cases

डायरिया ने दी दस्तक, 15 केस मिले

Tue, 20 Jan 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 20 Jan 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
knock of diarrhea, found 15 new cases

सेक्टर-70 स्थित गांव मटौर में डायरिया ने दस्तक दे दी है। सोमवार को प्रशासन व सेहत विभाग की टीमों ने पूरा दिन गांव में डेरा डाले रखा। इस दौरान जहां दो सौ घरों में डोर-टू-डोर सर्वे किया गया। वहीं, विभाग को 15 करीब डॉयरिया के क्रॉनिक केस मिले हैं। जबकि, आठ स्टूल सैंपल लिए गए।

विज्ञापन


साथ ही दो खून के सैंपल भी लिए गए। वहीं, गांव का डीसी तेजिंदर पाल सिंह सिद्धू समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने दौरा किया। साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने के आदेश दिए है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह से ही गांव में नालियों और सीवरेज लाइनों की सफाई का काम युद्ध स्तर पर शुरू हो गया था। इस दौरान सामने आए कि सीवरेज लाइनों के अंदर से पानी की लाइन जा रही है। जिनमें से लोगों ने अपनी सुविधा अनुसार पानी के कनेक्शन लिए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कई लोगों को विभाग की तरफ से नोटिस भी जारी किए गए। इसके अलावा दो हजार क्लोरीन की गोलियां लोगों में बांटी गईं। साथ ही सौ पैकेट ओआरएस के लोगों को दिए गए। वहीं, गांव की डिस्पेंसरी में एक मेडिकल अफसर की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही लोगों को हिदायत दी गई है कि पीने वाला पानी उबालकर पीए।

गांव में डाली जाएगी नई पाइप लाइन
डीसी ने सेहत विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी गांव के लोगों को पीने वाला साफ सुथरा पानी मुहैया करवाए। साथ ही गांव में नई पीने के पानी की लाइन बिछाने के लिए योजना तैयार करें।
 
टैंकरों से की जाए पानी की सप्लाई
डीसी ने आदेश दिए है कि जहां भी गांव में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। वहां पर टैंकरों से साफ सुथरा पानी मुहैया करवाया जाए। लोगों को किसी भी प्रकार की मुश्किल नहीं आनी चाहिए। अधिकारियों को पर पूरे मामले में नजर रखने के आदेश दिए गए हैं।


गमाडा को चलानी होगी साफ सफाई मुहिम

गांव का दौरा करने के बाद डीसी ने मौके पर मौजूद गमाडा के अधिकारियों को आदेश दिए है कि गांव में सफाई मुहिम चलाई जाए। गांव के प्रत्येक कोने की सफाई की जाए। साथ ही लोगों को साफ सफाई का महत्व बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed